Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में इंदिरा नहर में मिला युवक का शव:सात साल पुराने प्रेम संबंध में आई दरार से टूटा प्रियांशु, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में मंगलवार शाम इंदिरा नहर में एक युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान प्रियांशु (21) निवासी ग्राम कबीरपुर थाना गोसाईगंज के रूप में हुई है। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए युवती और उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सात साल पुराने प्रेम संबंध में आई दरार ने प्रियांशु की जान ले ली। 1 फरवरी को हुआ था लापता, 2 फरवरी को दर्ज हुई गुमशुदगी भाई सुधीर ने बताया कि 31 जनवरी की रात प्रियांशु गांव के पास स्थित अल्फा पब्लिक कॉलेज में सोने गया था। वह अक्सर सुबह 7 बजे तक घर लौट आता था, लेकिन 1 फरवरी को सुबह 10 बजे तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कॉलेज के गार्ड ने बताया कि वह सुबह करीब 7 बजे वहां से निकल गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो 2 फरवरी को गोसाईगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 17 दिन बाद नहर में मिला शव मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि इंदिरा नहर में एक युवक का शव बह रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान प्रियांशु के रूप में की। परिजनों का दावा है कि शव पर चेहरे सहित कई जगह चोट के निशान थे। उनका कहना है कि शव की हालत देखकर लग रहा था कि मौत कुछ ही दिन पहले हुई है, जबकि प्रियांशु 17 दिन से लापता था। सात साल का प्रेम संबंध, फिर आया तीसरा शख्स भाई सुधीर के अनुसार, प्रियांशु का पास के गांव की ही एक युवती नेहा से करीब सात साल से प्रेम संबंध था। दोनों एक जाती थे और शादी की बात भी चल रही थी। इस दौरान लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। हाल के दिनों में युवती का संबंध अंश नाम के एक लड़के से हो गया। 31 जनवरी रात करीब 8 बजे नेहा, अंश और उसके दो अन्य साथियों ने प्रियांशु से मुलाकात की थी। इस दौरान कहासुनी हुई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि उसे अगवा कर कहीं बंधक बनाया गया और बाद में उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    19 से 22 फरवरी तक ट्रैफिक डायवर्जन:कानपुर के दीप सिनेमा तिराहे के पास सड़क चौड़ीकरण का होगा काम
    Next Article
    लखनऊ यूनिविर्सटी में लगे 'भागवत गो बैक' के नारे:स्टूडेंट्स को पुलिस टांगकर ले गई, संघ प्रमुख का कार्यक्रम शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment