Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में पेट्रोल डला कर बिना पैसे दिए दौड़ाई कार-VIDEO:भागने पर कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ाई, थाने से 20 कदम दूरी पर हुई घटना

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में एक लाल कलर की कार ने पंप से पेट्रोल डला कर बिना पैसे दिए दौड़ लगा दी। इससे पंप पर काम कर रहा कर्मचारी घायल हो गया। इसकी शिकायत पंप मालिक ने थाना नाई की मड़ी में की है। पुलिस ने FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी की मदद से गाड़ी कहा से आई और कहा हो कर गई है, पता किया जा रहा है। जिससे आरोपी को पकड़ा जा सके। बता दें कि घटना हुकुमचंद फ़क़ीरचंद पेट्रोल पम्प की है। यहां से थाना नाई की मड़ी 20 कदम की दूरी पर है। वादी ने बताया-सुबह 4 बजे करीब एक लाल कलर (DL8CAT3369)नंबर की कार पंप पर रूकी। कार में बैठे मालिक ने 1 हजार का पेट्रोल डालने के लिए कहा। इसके बाद कर्मचारी ने कार में पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद पैसे देने में देरी करने लग रहा था। इस पर कर्मचारियों को शक हुआ, लेकिन ये नहीं पता था की वो गाड़ी भी उपर चढ़ा सकता है। इसके बाद दो कर्मचारी कार के सामने आ गए, लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। इसके बाद उसने गाड़ी को दो बार आगे पीछे किया। और कार को तेज रफ्तार से भगा ले गया, इससे कार के सामने खड़े कर्मचारियाें पर चढ़ाता हुबा भाग गया। जिससे एक कर्मचारी कार की चपेट में आ गया। जिससे उसके चोट आ गई। जिससे कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं। हुकम चन्द फकीर चन्द ने कार मालिक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। जिसका अब सीसीटीवी सामने आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीबीगंज में बनेगा बरेली का पहला 'नगर वन':30 हेक्टेयर में विकसित होगा 'ग्रीन लंग', मिलेगा ईको टूरिज्म हब
    Next Article
    चंदौसी में ऑनलाइन डिलीवरी टीम लीडर की संदिग्ध मौत:पत्नी ने तीन पर हत्या का आरोप लगाया, एसपी से गिरफ्तारी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment