Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में पंचायत सेक्रेटरी और किशोरी सड़क हादसे में घायल:ड्यूटी से लौटते समय तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मेडिकल कॉलेज रेफर

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क दुर्घटना में पंचायत सेक्रेटरी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रामनगर गांव के समीप उस समय हुआ जब दोनों स्कूटी से अपने गांव लौट रही थीं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। लार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी अल्पना सिंह (50), जो पंचायत सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं, बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय से ड्यूटी पूरी कर स्कूटी से घर लौट रही थीं। उनके साथ गांव की ही रिद्धि सनी (15) भी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि दोनों लाल भारत-पर रानी मार्ग पर रामनगर गांव के पास पहुंची ही थीं कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। परिजनों के पहुंचने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बाइक सवार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, पंचायत सेक्रेटरी अल्पना सिंह की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है, जबकि किशोरी रिद्धि सनी का भी इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनियंत्रित ट्रक ने 5 वाहनों को रौंदा...अस्पताल की दीवार तोड़ी:कुशीनगर में बच्ची समेत तीन गंभीर घायल, अस्पताल संचालक बोलें- लापरवाही के कारण हुआ हादसा
    Next Article
    गोरखपुर में हत्या कर टकले हो गए दोस्त:पुलिस ने पकड़ा तो बोले- पिस्टल टेस्टिंग में अरुण को गोली लगी, डरकर हुलिया बदला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment