Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में जिगीषा सोसाइटी ने चलाया जागरूकता अभियान:मजदूर दिवस पर गर्मी-लू से बचाव के लिए ORS वितरित

    1 hour ago

    1

    0

    जिगीषा सोसाइटी ने मजदूर दिवस के अवसर पर लखनऊ के फजुल्लागंज में गर्मी और लू से बचाव के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस पहल के तहत, शारीरिक श्रम करने वाले मजदूरों को मुफ्त में ORS, इलेक्ट्रॉल और ग्लूकोस वितरित किए गए। यह कार्यक्रम तेज गर्मी में काम कर रहे श्रमिकों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया। संस्था की अध्यक्ष अंजली मिश्रा ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने दोपहर 12 से 4 बजे तक काम न करने की सलाह दी है। हालांकि, कई मजदूरों को मजबूरीवश इस समय भी काम करना पड़ता है, जिससे लू और तेज धूप के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने का खतरा रहता है। ORS, इलेक्ट्रॉल और ग्लूकोस का वितरण किया गया इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, संस्था ने लोगों को लू से बचने के उपाय बताए। साथ ही, ORS, इलेक्ट्रॉल और ग्लूकोस का वितरण किया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर मजदूर तुरंत इनका उपयोग कर सकें और डिहाइड्रेशन से बच सकें।अभियान के दौरान श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की और वितरण कार्य में भी सहयोग दिया। कई मजदूरों ने इस तरह की पहल को गर्मी के मौसम में उनके लिए बेहद मददगार बताया। ये रहे मौजूद इस मौके पर एडवोकेट आशुतोष गुप्ता, एडवोकेट अभिषेक पाल, मयंक अग्रवाल, अलीगंज सीएचसी से संजय शर्मा, धीरेन्द्र कुशवाहा और दिव्यांश दूबे सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देखिए तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोडवेज कर्मियों का हरदोई में धरना प्रदर्शन:निगम-शासन स्तर की समस्याओं के समाधान की मांग
    Next Article
    हादसे के 20 दिन बाद भी नहीं चली नावें:रजिस्ट्रेशन शुल्क को लेकर नाविकों ने जताई नाराजगी, कहा दो दिन में नहीं मानी मांग तो करेंगे आंदोलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment