Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में जेन-अल्फा सड़कों पर, हाईवे जाम किया:बोले- स्कूल में टीचर नहीं, पढ़ें कैसे? 8 किमी पैदल चलीं, प्रमुख सचिव ने ढाई घंटे बात की

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शिक्षकों की कमी को लेकर जेन-अल्फा एक बार फिर सड़कों पर उतर आया। सोमवार सुबह 7 बजे बारिश के बीच करीब 250 जेन-अल्फा छात्राएं दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर इकट्ठा हो गईं। सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। छात्राएं मोहान रोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय से ढाई किमी चलकर यहां तक पहुंचीं। 6वीं से 12वीं कक्षा तक के इस स्कूल को समाज कल्याण विभाग चलाता है। प्रदर्शन के दौरान बाईपास के चारों तरफ 2 से 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यह जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई। 4 थानों और चौकियों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने करीब 2 घंटे तक छात्राओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे DM को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रहीं। जब बात नहीं बनी, तो छात्राएं हजरतगंज स्थित DM आवास की तरफ चल दौड़ने लगीं। लखनऊ-हरदोई हाईवे पर रॉन्ग साइड में दौड़ती छात्राओं के पीछे-पीछे पुलिसकर्मी भी दौड़ पड़े। जब छात्राएं मोहान रोड से 8 किमी दूर बालागंज चौराहे पर पहुंचीं तो एसीपी काकोरी शकील अहमद और एडीसीपी धनंजय ने उन्हें रोका। उनसे बातचीत की। उनके सामने ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्हें पूरी बात बताई। अधिकारियों ने स्कूल में छात्राओं से सीधे बात करने का आश्वासन दिया। एसीपी काकोरी ने छात्राओं को बताया कि अधिकारियों से बात हो गई है और उनकी समस्या का समाधान आज ही कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्राएं मान गईं और उन्हें ई-बसों से वापस स्कूल भेज दिया गया। छात्राओं को स्कूल के अंदर कर गेट बंद कर दिया गया। छात्राओं से मिलने विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव, सचिव व निदेशक संजीव सिंह और सरोजनीनगर एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह विद्यालय पहुंचे। इस दौरान लगातार जोरदार बारिश होती रही। प्रमुख सचिव करीब ढाई घंटे तक छात्राओं से बात कर स्कूल से बाहर निकले। उन्होंने बताया- बच्चों की बहुत बेसिक-सी मांगें हैं। सभी बच्चों से पर्सनल बात हुई है। फिजिक्स की टीचर मैटरनिटी लीव पर हैं। मैथ्स की टीचर अभी छुट्टी पर हैं। जल्द ही बच्चों को टीचर फुल लेंथ में मिल जाएंगे। स्कूल प्रशासन से संवाद की कमी के चलते आज ऐसा हुआ होगा। बच्चों ने दुर्भाग्य से ऐसा कर दिया। उन्होंने देखा होगा कि बगल के स्कूल के बच्चों ने ऐसा किया तो हम भी ऐसा करते हैं, जबकि ऐसी कोई बात नहीं थी। बच्चे बहुत अच्छे हैं। हमने जब उनकी सारी समस्याओं का समाधान बताया तो उन्होंने हमें भी विश्वास दिलाया कि अब ऐसा कभी नहीं करेंगे। 5 तस्वीरें देखिए- ‘स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के शिक्षक नहीं’ छात्राओं का कहना था कि उनके स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के शिक्षक नहीं हैं। साल भर से बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह ठप है। इंटरनेट की उचित व्यवस्था न होने के कारण वे ऑनलाइन क्लास भी नहीं ले पातीं। इसी साल कई छात्राओं की बोर्ड परीक्षा भी होनी है। 14 अगस्त को सर्वोदय विद्यालय के छात्र सड़क पर उतरे थे इससे पहले 14 अगस्त को इसी विद्यालय के बगल में स्थित सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने भी आगरा एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाली लिंक रोड को जाम कर दिया था। उस जाम में विभाग के ही राज्यमंत्री असीम अरुण फंस गए थे। उन्होंने छात्रों को समझा-बुझाकर वापस स्कूल भेजा था और कहा था कि अपनी बात रखने का तरीका भले ही ठीक नहीं था, लेकिन उनकी बात मान लेना सराहना के योग्य है। मंत्री असीम अरुण के आश्वासन के बाद छात्र माने थे समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने 14 अगस्त को कहा था- समाज कल्याण विभाग की ओर से लखनऊ में 2 सर्वोदय विद्यालय संचालित हैं। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए पिछले साल अतिथि वक्ताओं की व्यवस्था की गई थी। किसी कारण से हाईकोर्ट से इसमें रोक लग गई। इस मामले में 17 अगस्त की तारीख लगी है। उसमें हम बच्चों की बात मजबूती के साथ रखेंगे। बच्चों की समस्या, हमारी समस्या है। लखनऊ में जेन-अल्फा के प्रदर्शन के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    95 साल की मां को कांवड़ पर लेकर निकला बेटा:काशी विश्वनाथ में 3 किमी लंबी लाइन, बरेली में हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए
    Next Article
    इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या:घर में मिले लहूलुहान शव, दूधिया पहुंचा तो खुलासा, दो दिन पहले आया था स्कूटी सवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment