Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में जुटेंगे दिग्गज पीडियाट्रिक सर्जन:SGPGI में 3 दिवसीय रोबोटिक सर्जरी सम्मेलन कल से, OT से लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी

    7 hours ago

    2

    0

    यूपी के टॉप मेडिकल संस्थान, SGPGI में 3 अप्रैल से पीडियाट्रिक सर्जरी सुपर स्पेशलिटी विभाग की तरफ से "रोबोकॉप्स 2026" का आयोजन किया जा रहा हैं। इस हाई लेवल वर्कशॉप में देश दुनिया के कई दिग्गज टॉप पीडियाट्रिक सर्जन शामिल होंगे। 3 दिवसीय इस वर्कशॉप में कई विदेशी एक्सपर्ट भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आगाज, SGPGI के निदेशक पद्मश्री प्रो.आरके धीमन करेंगे। ये जानकारी गुरुवार को SGPGI में पीडियाट्रिक सर्जरी सुपर स्पेशलिटी विभाग के प्रमुख डॉ. बसंत कुमार ने पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि रोबोटिक नवाचार के माध्यम से पीडियाट्रिक सर्जरी के भविष्य को आगे बढ़ाना हैं। इसी विषय पर इस वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं। हाई एंड लर्निंग सेशन भी होंगे उन्होंने बताया कि पहले दिन रोबोटिक्स के तकनीकी पर सेशन होगा। रोबोटिक प्लेटफॉर्म, हार्डवेयर और डॉकिंग रणनीतियों पर विशेषज्ञ चर्चा भी करेंगे। इसके साथ ही डॉ. वी. श्रीपति का "प्रशिक्षु से प्रशिक्षक तक" शीर्षक पर मुख्य व्याख्यान होगा। और उन्हें रोबोकॉप्स लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसके बाद 'मैं इसे कैसे करता हूं' पर सेशन होंगे। जहां एक्सपर्ट सर्जन एनोरेक्टल विकृतियों और थोरेसिक सिस्ट को हटाने के लिए रोबोटिक पुल-थ्रू जैसी जटिल प्रक्रियाओं पर तकनीक साझा करेंगे। 3 तरह के रोबोट रहेंगे मौजूद दूसरे दिन, एस आर नाइक सभागार में DaVinci Xi रोबोटिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करके तीन लाइव केस का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को उच्च परिशुद्धता वाली सर्जिकल प्रक्रियाओं का वास्तविक समय प्राप्त होगा। इसके अलावा बच्चों में रोबोटिक पाइलोप्लास्टी से लेकर जटिल हेपेटोबिलियरी पुनर्निर्माण तक के विषयों पर भारत भर से किए गए शोधों को प्रदर्शित किया जाएगा। विभाग के प्रमुख डॉशैक्षणिक कार्यक्रम के अलावा, यह सम्मेलन सर्जिकल समुदाय के कल्याण और नेटवर्किंग पर विशेष बल देता है। दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 5:00 बजे प्रकृति की सैर से होगी, जिसके बाद शाम 7:00 बजे चार प्रतिनिधि टीमों के बीच एक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट मैच होगा, जो OT में कोआर्डिनेशन को बढ़ावा देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा MLA के बेटे ने नैनीताल में दिखाई धौंस:जाम में गाड़ी फंसी तो हूटर बजाने लगा, SDM ने रोका तो बोला- पापा विधायक हैं हमारे
    Next Article
    27 साल की महिला का हेलमेट समेत सिर कटकर अलग:उन्नाव में ट्रक का पहिया गर्दन पर चढ़ा; 6 साल की भतीजी बची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment