Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी कार्य में बाधा डालने पर तीन प्रधान पति गिरफ्तार:APO से गाली-गलौज और कागजात से छेड़छाड़ पर कार्रवाई; बीडीओ की शिकायत पर केस

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा ब्लॉक में सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में तीन प्रधान पतियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में हड़कंप मच गया है। यह घटना बुधवार को गौरा ब्लॉक में हुई थी। जब प्रधान पति विनोद यादव, मुहर्रम अली और धनश्याम कश्यप मनरेगा की फाइलों को लेकर APO (असिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर) से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान उनका APO से विवाद हो गया। उन्होंने सरकारी कर्मचारी के साथ गाली-गलौज की, धमकी दी और अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ भी की। गिरफ्तार किए गए प्रधान पतियों में विनोद यादव की पत्नी परसामऊ गांव की प्रधान हैं। इसी तरह, मुहर्रम अली की पत्नी नई कोट और धनश्याम कश्यप की पत्नी पटहटिया कला गांव की प्रधान हैं।इस मामले में गौरा के प्रभारी बीडीओ रशीद अहमद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद फतनपुर थाना क्षेत्र से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गुरुवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यौन संबंध के बाद ब्लैकमेलिंग पर हाईकोर्ट बोला- खतरनाक हालात:ऐसे तो जीना मुश्किल हो जाएगा, मेरठ पुलिस एक्शन ले
    Next Article
    देवरिया में हनुमान जन्मोत्सव, मंदिरों में भक्तों की भीड़:सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दिनभर चला पूजा-पाठ का दौर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment