Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में लॉ स्टूडेंट को ट्रैफिक चौकी में पीटा:विरोध में यूनिवर्सिटी छात्रों ने सड़क जाम की, बचाने आए बुजुर्ग से भी मारपीट

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के जानकीपुरम में इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे की ट्रैफिक पुलिस चौकी में लॉ छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। छात्र का आरोप है कि वह शुक्रवार को साइकिल से यूनिवर्सिटी जा रहा था। इसी दौरान उसे चौकी पर रोक लिया गया। छात्र के मुताबिक, चौकी में मौजूद होमगार्ड समेत कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। छात्र की पिटाई की जानकारी मिलते ही यूनिवर्सिटी के कई छात्र चौकी पहुंच गए और विरोध करने लगे। छात्रों ने सड़क जाम करने की कोशिश की, जिससे मौके पर कुछ देर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर मड़ियांव पुलिस पहुंची और छात्रों को समझाकर मामला शांत कराया। 3 तस्वीरें देखिए… 'चौकी में बंद करके की गई पिटाई' सीतापुर निवासी गुलशन कुमार लखनऊ विश्वविद्यालय में लॉ सेकंड ईयर के छात्र हैं। गुलशन के मुताबिक, वह साइकिल से विश्वविद्यालय जा रहे थे। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे की ट्रैफिक पुलिस चौकी के पास उन्हें रोक लिया गया। छात्र का आरोप है कि चौकी में मौजूद होमगार्ड मिथलेश यादव, राकेश यादव और सिविल ड्रेस में मौजूद एक व्यक्ति ने उसे अंदर बंद कर दिया और पिटाई की। बचाव में आए बुजुर्ग से भी मारपीट का आरोप गुलशन का आरोप है कि जब एक बुजुर्ग ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना की जानकारी विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों को हुई तो कई छात्र मौके पर पहुंच गए। छात्रों ने चौकी के बाहर विरोध शुरू कर दिया और सड़क जाम करने का प्रयास किया। इससे चौराहे पर हंगामे की स्थिति बन गई। जानकीपुरम पुलिस के न पहुंचने पर नाराजगी छात्रों का आरोप है कि सूचना के बावजूद जानकीपुरम पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिसको लेकर उनमें नाराजगी रही। बाद में मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने छात्रों से सड़क से हटने की अपील की, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। छात्र ने थाने में दी तहरीर पीड़ित छात्र गुलशन कुमार ने मामले में जानकीपुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि छात्र की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। जांच के बाद आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मार्तण्ड प्रकाश सिंह बलरामपुर के एसपी बने:हरदोई के एएसपी पश्चिमी को पदोन्नति, श्लोक गौतम संभालेंगे दायित्व
    Next Article
    नैमिषारण्य-मथुरा रेल जोड़ो अभियान:112 किलोमीटर ट्रैक बिछाने की मांग; देवरिया जिले के लोगों ने रेल मंत्री को भेजा पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment