Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में LDA लॉन्च करेगा अपना एआई ऐप:एक साल में होगी शुरुआत; एक क्लिक पर मिलेगी हर जानकारी

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) बड़ा कदम उठाने जा रहा है। एलडीए अपना खुद का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित ऐप लॉन्च करेगा। दावा है कि अगले एक साल के भीतर यह सिस्टम तैयार कर लिया जाएगा और नागरिक सीधे एआई के जरिए अपने ज्यादातर काम निपटा सकेंगे। एक क्लिक पर मिलेगी हर जानकारी प्राधिकरण का यह एआई ऐप एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसके जरिए आवंटन, पंजीकरण, नई आवासीय योजनाएं, फ्रीहोल्ड प्रक्रिया, दाखिल-खारिज, फीस जमा करने का तरीका, लीज प्लान, कॉस्टिंग और आवंटन पत्र जैसी जानकारियां एक क्लिक पर मिल सकेंगी। एआई चैटबोट से लोग सीधे सवाल पूछ सकेंगे और उन्हें प्रक्रिया से जुड़ी स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी मिलेगी। कई सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन और ट्रैकिंग की सुविधा भी जोड़ी जाएगी। गोपनीय जानकारी रहेगी सुरक्षित एलडीए अधिकारियों के मुताबिक, पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ डेटा सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। किसी भी आवंटी के मकान नंबर, फोन नंबर या निजी विवरण जैसी गोपनीय जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं की जाएगी। सिस्टम में संवेदनशील डाटा सुरक्षित रहेगा। बिचौलियों की भूमिका होगी कम अब तक छोटी-छोटी जानकारी के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। कई मामलों में कर्मचारी, वकील या बिचौलियों पर निर्भरता बढ़ जाती थी। एआई सिस्टम लागू होने के बाद यह निर्भरता काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। नक्शा पास कराने की प्रक्रिया, विकास कार्यों की स्थिति और नई परियोजनाओं की जानकारी सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। एलडीए के ओएसडी देवांश त्रिवेदी के मुताबिक एआई सिस्टम विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। उनका कहना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, प्रक्रिया सरल होगी और लोगों का समय भी बचेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पुलिस ने 31 लाख के 151 मोबाइल बरामद किए:खोए हुए फोन मालिकों को लौटाए, सर्विलांस टीम की कार्रवाई
    Next Article
    CSA में मारपीट करने वाले 31 छात्रों पर एक्शन:एक साल के लिए 7 स्टूडेंट्स हास्टल से निष्कासित, घटना में चार के सिर फटे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment