Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर पुलिस ने 31 लाख के 151 मोबाइल बरामद किए:खोए हुए फोन मालिकों को लौटाए, सर्विलांस टीम की कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की सेंट्रल जोन सर्विलांस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 151 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹31 लाख आंकी गई है। यह अभियान पुलिस आयुक्त के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) तथा अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। सेंट्रल जोन के पुलिस उपायुक्त श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती अर्चना सिंह के नेतृत्व में टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया। तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन ट्रैकिंग जैसे आधुनिक तकनीकी साधनों का गहन विश्लेषण किया। संदिग्ध स्थानों पर भौतिक सत्यापन और जांच के बाद मोबाइल फोनों को रिकवर किया गया। टीम में प्रभारी उपनिरीक्षक लोकेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र तिवारी, हेड कांस्टेबल लक्कुश मिश्रा, हेड कांस्टेबल विनय कुमार, कांस्टेबल आलोक कुमार, कांस्टेबल नवीन कुमार तथा कांस्टेबल पंकज कुमार सिंह की प्रमुख भूमिका रही। नागरिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान अपने खोए मोबाइल वापस पाकर नागरिकों ने पुलिस का आभार जताया। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल दोबारा मिल सकेगा। मोबाइल वापसी से जहां आर्थिक नुकसान की भरपाई हुई, वहीं महत्वपूर्ण निजी डेटा भी सुरक्षित रहा। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया की करीब 31 लाख क़ीमत के 151 फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाये गए सभी मोबाईल पाकर खुश हुए है। सभी ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिये पुलिस को धन्यवाद दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेगनेंट पत्नी को पति ने कुकर के ढक्कन से पीटा:संभल में बेटी को पीटने से बचाया तो हमला किया, पत्नी बोली- FIR कराऊंगी
    Next Article
    लखनऊ में LDA लॉन्च करेगा अपना एआई ऐप:एक साल में होगी शुरुआत; एक क्लिक पर मिलेगी हर जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment