Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में लोक संस्कृति कार्यशाला का चौथा दिन:वरिष्ठ लोकगायिका ने सिखाए बधाई और दादरा गीत

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ शहर में लोक संस्कृति को सहेजने की दिशा में गौरैया संस्कृति संस्थान की कार्यशाला का चौथा दिन उत्साह के साथ आयोजित हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों में लोकगीत सीखने को लेकर खासा जोश देखने को मिला। संस्था की संस्थापक रंजना मिश्रा ने बताया कि चौथे दिन वरिष्ठ लोकगायिका इंदिरा श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को बधाई गीत और दादरा सिखाए। इनमें ‘ननद मोरी आई गई ले के बधावा’ और ‘उइ रनियां’ जैसे पारंपरिक गीत शामिल रहे। साथ ही नकटा और अन्य अवधी लोकगीत भी सिखाए गए। अवधी लोक परंपराओं को सहेजने का प्रयास उन्होंने बताया कि लुप्त हो रही अवधी लोक परंपराओं को सहेजने का यह प्रयास सराहनीय है, जिससे नई पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ सके। कार्यशाला में बधाई गीत, दादरा, सोहर, नकटा, सरिया और लोक भजन जैसी विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रंजना मिश्रा ने जानकारी दी कि 5 मई से गोमतीनगर के वास्तुखंड में पांच दिवसीय विशेष सत्र भी आयोजित होगा, जिसमें करीब 11 पारंपरिक गीत सिखाए जाएंगे। ये गीत विभिन्न अवसरों पर गाए जाने वाले होंगे। कार्यशाला में करीब 30 महिलाएं हिस्सा ले रही संस्थान के उपाध्यक्ष अमित ने बताया कि कार्यशाला में करीब 30 महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। इनमें अल्पना श्रीवास्तव, रमा सिंह, सुनीता निगम, लता तिवारी, सुषमा रस्तोगी, रंजना सिंह, नवनीता जाफा, अनुराधा गुप्ता, सुनीता चौरसिया, अमिता द्विवेदी, प्रतिमा त्रिपाठी और निकिता मिश्रा सहित कई प्रतिभागी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों में लोक संस्कृति को सीखने और आगे बढ़ाने को लेकर खास उत्साह है। इच्छुक लोग भी संस्था से संपर्क कर इस कार्यशाला से जुड़ सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में युवक ने सांसद-मंत्री को धमकी दी:सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया
    Next Article
    गोमती नगर समिति की बैठक में कई अहम फैसले:रेन वाटर हार्वेस्टिंग, चुनाव और पार्क विकास पर बनी सहमति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment