Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:जौनपुर में डॉ. प्रमोद सिंह बोले- भाजपा तानाशाही कर रही

    14 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष किया गया। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में मनरेगा बहाल करने की मांग को लेकर सोमवार को लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा लाठीचार्ज योगी सरकार की तानाशाही नीति को दर्शाता है और भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने का प्रयास कर रही है। डॉ. सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है, शिक्षित युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, मजदूरों के लिए कोई योजना नहीं है, किसान परेशान हैं और कानून व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन मनमाने तरीके से काम कर रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मनरेगा मजदूरों के अधिकारों को बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 'जी राम जी योजना' गरीबों, मजदूरों और महिलाओं के शोषण को बढ़ावा देगी, जिससे गांवों का विकास भी ठप हो जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज को बर्बरतापूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि तथाकथित 'डबल इंजन' सरकार अपने खिलाफ उठने वाली आवाजों से डर गई है और अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए ब्रिटिश शासन की तरह आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज व गिरफ्तारियां कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आरिफ खान ने जोर देकर कहा कि किसानों, मजदूरों और नौजवानों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता इस सरकार के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करता रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सत्यबीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवराज पांडेय, शेर बहादुर सिंह, विनय तिवारी, राकेश सिंह डब्बू, लाल प्रकाश पाल, अरुण शुक्ला, इरशाद खान, राष्ट्रीय छात्र संगठन शहर अध्यक्ष अमन सिंहा, शाहनवाज मंजूर, वरुणा शंकर चतुर्वेदी, अनिल सोनकर, अरविंद यादव, राजीव निषाद, अली और रोहित पाण्डेय सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में धारा 163 लागू:आगामी पर्वों को लेकर डीएम का आदेश, धरना प्रदर्शन पर रोक, 18 मार्च तक प्रभावी
    Next Article
    गुजैनी में 20 बीघा अवैध प्लाटिंग जेसीबी से ध्वस्त:केडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कई बीघा अवैध प्लाटिंग चिंहित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment