Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मां-बेटे की हत्या के आरोपी का हाफ एनकाउंटर:पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी, 160 रुपए का बदला लेने के लिए की वारदात

    6 hours ago

    1

    0

    मोहनलालगंज थानाक्षेत्र के सिसेंडी गांव में हुई मां-बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। आरोपी की पहचान किशन रावत के रूप में हुई है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया- आरोपी की तलाश में 4 टीमें लगी थी। विवेचना के दौरान किशन रावत पुत्र राम मिलन निवासी सिसेण्डी थाना मोहनलालगंज का नाम सामने आया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रेप की धारा बढ़ाई गई थी। पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही थी। बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली आरोपी हुलासखेड़ा से खुजौली की तरफ नहर किनारे रास्ते से जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा बाजखेड़ा हुलास खेड़ा ईट भट्टे के पास पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा। तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिससे सिपाही घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें आरोपी किशन रावत के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर तथा घायल सिपाही को उपचार के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा। जहां उसका इलाज चल जा रहा है। आरोपी के पास अवैध तमंचा .315 बोर व 2 कारतूस खोखा बरामद किया गया। 160 रुपए के लिए की हत्या लखनऊ में रेशमा और उसके नेत्रहीन बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। महिला गुमटी में परचून की दुकान चलाकर बेटे का पालन-पोषण कर रही थी। हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची तो देखा कि बेटे को पानी के हौदे में डुबोकर मारा गया था। उसकी डेडबॉडी के ऊपर दूसरा हौदा रख दिया गया था। वहीं, महिला का शव कमरे में बिस्तर पर कपड़े में लपेटा पड़ा था। आरोपी का महिला की दुकान पर 160 रुपए उधार हो गया था। जिसके लिए महिला रोज तगादा करती थी। दो दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। इसी का बदले लेने के लिए आरोपी ने पहले शराब पी। फिर पैसे देने के बहाने घर पहुंचा। जहां महिला से जबरजस्ती करने लगा। विरोध करने पर दोनों की हत्या कर फरार हो गया था। ………………………….. संबंधित खबर पढ़ें लखनऊ में मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या:नेत्रहीन बेटे को पानी के हौदे में डुबोकर मारा, महिला का शव कपड़े में लपेटा मिला लखनऊ में मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। 18 साल का बेटा नेत्रहीन था। मां गुमटी में परचून की दुकान चलाकर उसका पालन-पोषण कर रही थी। हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची तो देखा कि बेटे को पानी के हौदे में डुबोकर मारा गया है। उसकी डेडबॉडी के ऊपर दूसरा हौदा रख दिया गया था। वहीं, मां का शव कमरे में बिस्तर पर कपड़े में लपेटा पड़ा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    US के साथी देशों पर ईरान के हमले, ऐसे ले रहा है बदला, देखें
    Next Article
    सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग करने वाली दो एजेंसियों पर एक्शन:गोरखपुर में दर्ज कराई जा रही FIR; गोदाम सील; मालिक हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment