Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मां-बेटे की हत्या के आरोपी का हाफ एनकाउंटर:पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी, 160 रुपए के विवाद में किया था डबल मर्डर

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मां-बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहनलालगंज के सिसेंडी कस्बा के रहने वाले किशन रावत के रूप में हुई है। मामले की जांच के दौरान उसका नाम सामने आया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस में रेप की धारा भी बढ़ाई गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार तलाश कर रही थीं। मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हुलासखेड़ा से खुजौली की ओर नहर किनारे रास्ते से जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाजखेड़ा-हुलासखेड़ा ईंट भट्ठे के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने लगा और तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी किशन रावत के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद वह वहीं गिर पड़ा और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घायल सिपाही को मोहनलाल CHC में भर्ती कराया पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घायल सिपाही को इलाज के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा। आरोपी के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा और दो कारतूस खोखा बरामद किए गए हैं। घर में मिली थी मां-बेटे की लाश इससे पहले सिसेंडी गांव में रेशमा और उसके नेत्रहीन बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। महिला गुमटी में परचून की दुकान चलाकर बेटे का पालन-पोषण करती थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बेटे की लाश पानी के हौदे में डुबोकर रखी मिली थी और उसके ऊपर दूसरा हौदा रखा गया था। वहीं महिला का शव कमरे में बिस्तर पर कपड़ों से ढका पड़ा था और उसके गले में कपड़ा लिपटा हुआ था। 160 रुपए के उधार को लेकर रंजिश जांच में सामने आया कि आरोपी पर महिला की दुकान के 160 रुपए उधार थे। महिला उससे लगातार पैसे मांग रही थी। दो दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश में आरोपी ने पहले शराब पी और फिर पैसे देने के बहाने महिला के घर पहुंचा। वहां उसने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने पहले महिला की हत्या की और फिर उसके नेत्रहीन बेटे को पानी के हौदे में डुबोकर मार डाला। वारदात के बाद वह फरार हो गया था ………………………….. संबंधित खबर पढ़ें लखनऊ में मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या:नेत्रहीन बेटे को पानी के हौदे में डुबोकर मारा, महिला का शव कपड़े में लपेटा मिला लखनऊ में मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। 18 साल का बेटा नेत्रहीन था। मां गुमटी में परचून की दुकान चलाकर उसका पालन-पोषण कर रही थी। हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची तो देखा कि बेटे को पानी के हौदे में डुबोकर मारा गया है। उसकी डेडबॉडी के ऊपर दूसरा हौदा रख दिया गया था। वहीं, मां का शव कमरे में बिस्तर पर कपड़े में लपेटा पड़ा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में ताबूत हजरत अली को कंधा देने उमड़ी भीड़:गूंजी अली मौला हैदर मौला की सदाएं, नम आंखों से शामिल हुए लोग
    Next Article
    'अल्लाह रहमदिल है...', पिता फारूक पर जानलेवा हमले के बाद बोले उमर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment