Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मैच हारने के बाद पंत-गोयनका में तीखी बातचीत:7 रन बना पाए ऋषभ, IPL शुरू होने से पहले राम मंदिर में गले मिले थे

    8 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में IPL-2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में लखनऊ 6 विकेट से हार गया। इसमें लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत केवल 7 रन बना पाए। हालांकि, वह अपनी गलती से रनआउट नहीं हुए थे। मैच खत्म होने के बाद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कप्तान पंत और टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच तीखी बातचीत होती दिख रही है। वीडियो में टीम के संजीव गोयनका, ऋषभ पंत और टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर मैदान में बातचीत करते दिख रहे हैं। ऋषभ पंत अपनी टीम के मालिक गोयनका से कुछ एक्सप्लेन करते नजर आते हैं, जिसपर वह गोयनका हाथ दिखाते हुए रिस्पॉन्ड करते हैं। इस बीच हेड कोच जस्टिन लैंगर गंभीर मुद्रा में बातचीत में साथ खड़े हैं। टॉम मूडी भी दिखे जो टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से लोग रिस्पॉन्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बातचीत काफी 'एनिमेटेड' लगी। हालांकि, इस वीडियो का ऑडियो उपलब्ध नहीं है। इसी दौरान वहां पर सीजन की शुरुआत से पहले राम मंदिर में गले लगाया लखनऊ में सीजन की शुरुआत से पहले LSG मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत ने एक दूसरे को अयोध्या स्थित राम मंदिर में गले लगाया था। हालांकि, मैच हारने के बाद पिछले सीजन की तरह ही प्रतिक्रिया का वीडियो फिर से सामने आया है। पिछले साल लखनऊ के पहले मैच के बाद भी गोयनका की पंत के साथ ही इसी तरह की बातचीत चर्चा में रही थी। वहीं, केएल राहुल के साथ भी ऐसे ही संजीव गोयनका की तनातनी हुई थी। पुणे की टीम से खेलते हुए धोनी को भी संजीव गोयनका कप्तानी से हटा चुके हैं, यह मामला भी सामने आ चुका है। दो साल पहले केएल राहुल से बहस हुई थी 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका की बहस तत्कालीन कप्तान केएल राहुल से भी हो गई थी। उसका 9 सेकेंड का वीडियो सामने आया था। वीडियो में लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका गुस्से के हावभाव में नजर आए। केएल राहुल ने उनके बोलने पर प्रतिक्रिया भी दी। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। इसको लेकर फैंस में काफी नाराजगी दिखी। लोगों ने संजीव गोयनका को जमकर कोसा। सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ को 10 विकेट से हरा दिया था। मैच हारने की बात को लेकर ही संजीव गोयनका के गुस्सा होने की आशंका है। ------------------------- मैच की खबर पढ़िए- DC फैंस बोले- लखनऊ को हराकर मुस्कुराए : LSG फैंस खराब परफॉर्मेंस से हुए निराश, बोले- बैटिंग देखकर मजा नहीं आया IPL के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। यह DC की LSG पर लगातार पांचवीं जीत रही। इकाना स्टेडियम में बुधवार को दिल्ली ने बॉलिंग चुनी। लखनऊ 18.4 ओवर में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दिल्ली ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। मैच खत्म होने से पहले ही LSG फैंस स्टेडियम से बाहर निकलने लगे। गोमती नगर के कुंदन सिंह बोले-LSG की बैटिंग देखकर मजा नहीं आया। गाजीपुर से आए सत्यम बोले- जीत की उम्मीद खत्म हो गई। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर के मंदिर परिसर में दिखा 10 फीट का अजगर:ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से रेस्क्यू करने की मांग
    Next Article
    ललितपुर के जंगल में महिला का अधजला शव मिला:पिता ने पति पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment