Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में महिलाएं बोलीं- कोठीवालों ने हमारी झोपड़ी फूंकी:सूचना के 2 घंटे बाद दमकल आई, इलाके में सुबह फोर्स बढ़ी

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के विकासनगर में 250 झोपड़ियां जलने वाली जगह पर प्रभावित परिवार सामान बीन रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद ज्यादातर परिवार रैन बसेरों में भेज दिए गए थे। लेकिन, कई परिवारों ने पास के खाली प्लॉट में बच्चों के साथ रात गुजारी। परिवारों की गृहस्थी खाक हुई। यहां दमकल की 30 गाड़ियों ने 5 घंटे में आग पर काबू पाया लेकिन सबकुछ राख हो चुका है। आग प्रभावितों ने दावा किया है कि उनके 10 से ज्यादा बच्चे-बुजुर्ग लापता हैं। एक युवक अपने मासूम बेटे की फोटो दिखाते हुए फूट-फूटकर रो रहा था। वहीं, कुछ महिलाओं ने कहा है कि बच्चों और बुजुर्गों को प्रशासन ने न देखा और न देखने दिया। महिलाएं आरोप लगा रही हैं कि जिन लोगों ने यहां प्लॉट ले रखा है, उन्हीं कोठीवाले लोगों ने ही हमारी झोपड़ी फूंकी। वे यहां से हमको हटने के लिए कह रहे थे। धमकी दी थी कि अगर मड़इया (झोपड़ी) न हटाई तो गोली मार देंगे। हम नहीं हटे तो झोपड़ियों में आग लगा दी गई। बहरहाल, सुबह मौके पर फोर्स बढ़ा दी गई है। लोग जली झोपड़ियों में बचे सामान खोजकर बीन रहे हैं। 5 तस्वीरें देखिए- पूरा मामला पढ़िए- विकासनगर इलाके में लगी इस आग से 30 से ज्यादा सिलेंडर फट गए। 250 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। करीब 10 किलोमीटर दूर तक आग की लपटें देखी गईं। आग लगने के बाद आसपास के करीब 20 मकानों को खाली करा लिया गया। फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों ने करीब 5 घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान इलाके की लाइट काट दी गई। लखनऊ से सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जिलाधिकारी विशाख जी. को फोन कर हाल जाना। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी जायजा लेने पहुंचे। विकासनगर में घटनास्थल से आज के पल-पल के अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती में राज्य सरकार के नियम रद्द, लखनऊ हाईकोर्ट का फैसला
    Next Article
    आज सुरक्षा भवन का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी:गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए 9.18 करोड़ से हुआ है निर्माण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment