Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती में राज्य सरकार के नियम रद्द, लखनऊ हाईकोर्ट का फैसला

    3 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायालय ने आदेश दिया है कि अब इस पद के लिए केवल केंद्र सरकार के नियम ही लागू होंगे। राज्य सरकार की बनाई गई अतिरिक्त अनुभव की शर्तों को रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा दायर विशेष अपील और अभ्यर्थियों की रिट याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए पारित किया। न्यायालय ने यूपी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग राजपत्रित अधिकारी (औषधियां) सेवा (तृतीय संशोधन) नियम, 2015 के नियम 8 के तहत ड्रग इंस्पेक्टर पद के लिए निर्धारित अनुभव संबंधी अतिरिक्त शर्तों को निरस्त कर दिया। पढ़ें पूरी खबर फर्रुखाबाद में दो दरोगा समेत 16 पुलिसकर्मियों पर FIR, घर में घुसकर जेवर-नकदी लूटने का आरोप फर्रुखाबाद में घर में घुसकर लूटपाट और हिरासत के आरोप में दो दरोगा समेत 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि 26 जनवरी की रात करीब 2 बजे कई पुलिसकर्मी बिना वारंट के घर में घुस गए। तलाशी के नाम पर उन्होंने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 90 हजार रुपए लूट ले गए। ग्रामीणों ने इस घटना को देखा और इसका वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने परिजनों के साथ मारपीट की और चार लोगों को थाने ले गए। इनमें से एक को अगले दिन छोड़ दिया, जबकि अन्य तीन लोगों को दो दिन तक हिरासत में रखा। इसके बाद महिला ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामला कायमगंज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… साध्वी प्राची बोलीं- एएमयू आतंकवादियों की नर्सरी, हॉस्टल पढ़ाई के लिए नहीं, अवैध कामों के लिए बने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में जाली नोट, कारतूस और फर्जी मार्कशीट मिलने के मामले पर हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- एएमयू आतंकवादियों की नर्सरी है। यह वही एएमयू है, जिसने हिंदुस्तान का विभाजन किया। आज भी यहां का माहौल वैसा ही है, क्योंकि यह विश्वविद्यालय आतंकवादियों की नर्सरी पैदा कर रहा है। लड़कों के हॉस्टल अब पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि अवैध हथियारों और फर्जी मार्कशीट के भंडारण केंद्र बन गए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि यूनिवर्सिटी में चल रहे अवैध धंधों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साध्वी प्राची बुधवार को रामघाट रोड स्थित एक कार्यक्रम में पहुंचीं थीं। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड: हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला, 3 बैक आने से डिप्रेशन में था झांसी के इंजीनियरिंग कॉलेज में 23 वर्षीय बीटेक छात्र ने सुसाइड कर लिया। उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। मां के फोन न उठाने पर किराएदार को भेजा गया, जिसने दरवाजे से झांककर शव देखा। शुरूआती जांच में पता चला कि छात्र एग्जाम में बैक आने से परेशान था। पांच सेमेस्टर में तीन बैक आने के कारण वह डिप्रेशन में था। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (BIET) की है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में इंजीनियरिंग छात्र ने बैक लगने पर जान दी:क्लासमेट बोले- 5 सेमेस्टर में 11 बैक, डिप्रेशन में था; मां बोली- सुसाइड नहीं कर सकता
    Next Article
    लखनऊ में महिलाएं बोलीं- कोठीवालों ने हमारी झोपड़ी फूंकी:सूचना के 2 घंटे बाद दमकल आई, इलाके में सुबह फोर्स बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment