Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में महिलाओं ने पावर हाउस घेरा-ताला जड़ा, अधिकारी-कर्मचारी भागे:बोलीं- जबरन स्मार्ट मीटर लगाए, 3 गुना आ रहा बिजली बिल

    4 hours ago

    1

    0

    स्मार्ट मीटर से नाराज महिलाओं ने लखनऊ के इंदिरा नगर पावर हाउस को घेरकर हंगामा किया। गेट पर ताला जड़ दिया और असिस्टेंट इंजीनियर के चैम्बर में धरने पर बैठ गईं। महिलाओं का गुस्सा देखकर अधिकारी-कर्मचारी ऑफिस छोड़कर भाग गए। AIDWA की मधु गर्ग ने कहा- पुलिस की धमकी देकर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए। अडानी की कंपनी को ठेका दिया गया। जहां पहले 500 रुपए महीने का बिजली बिल आता था। अब 1500 से 2000 तक बिजली का बिल आ रहा है। महिलाओं के घर का बजट बिगड़ गया है। स्मार्ट मीटर तुरंत हटाए जाएं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने करीब तीन घंटे तक ऑफिस घेरे रखा। मेन गेट पर ताला लगाकर किसी को भी अंदर आने से रोक दिया। बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से सम्पर्क कर एक्शन लेने का वादा किया। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। 4 तस्वीरें देखिए… जबरदस्ती घरों में स्मार्ट मीटर लगाए AIDWA संगठन की सदस्य महिलाएं बड़ी संख्या में दोपहर करीब एक बजे इंदिरा नगर सेक्टर- 25 स्थित पावर हाउस पहुंच गईं। यहां स्मार्ट मीटर के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। संगठन की मधु गर्ग ने कहा- जबरदस्ती घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जो हमें स्वीकार नहीं है। जिन महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाने से मना किया। उन्हें पुलिस बुलाने की धमकी दी गई। ₹10000 जुर्माना लगाने की बात कही गई। यह स्मार्ट मीटर अडानी कंपनी का है जो सिर्फ बिजली के नाम पर लोगों को परेशान करने के लिए है। स्मार्ट मीटर हमें स्वीकार नहीं है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी। हम यहां से नहीं हटेंगे। स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। सुशीला बोलीं- तीन गुना ज्यादा आ रहा बिजली बिल सुशीला ने कहा- हमने गेट पर ताला मार दिया है। बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी न तो अंदर आएगा न बाहर जाएगा। घरेलू महिलाएं परेशान हैं, मगर यहां हमसे न तो कोई मिल रहा है न बात कर रहा है। ना ज्ञापन ले रहा है। हम लोग अपने काम से लौट कर भूखे प्यासे इनसे मिलने आए हैं, लेकिन अधिकारी-कर्मचारी का कोई पता नहीं। यहां के बिजली कर्मचारी एसी चला कर ताश खेलते हैं। हम लोग गर्मी में परेशान हैं। हमारे घरों में सिर्फ एक पंखा चलता है, एक बल्ब चलता है। पहले 1500 जो बिल आता था। आज 5000 आ रहा है। हम गरीब औरतें चौका-चूल्हा करके जो कमाते हैं। सब लाकर यहां जमा कर देते हैं। आज हम किसी भी कर्मचारी को बाहर नहीं जाने देंगे। जब तक हमारी बात नहीं सुनी जाएगी। स्मार्ट मीटर एक धोखाधड़ी है महिलाओं ने कहा- स्मार्ट मीटर एक धोखाधड़ी है। यह मीटर क्यों लग रहा है। महिलाओं को इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया। इसके बारे में सही जानकारी भी नहीं है। मीटर गुमराह करके जबरदस्ती लगा दिया गया। अब हर हफ्ता बिजली कट रही है। पहले ₹500 बिल देते थे। आज 1500 और 2000 बिजली बिल दे रहे हैं। हमारी एक महिला साथी के घर में शादी थी। बिजली काट दी गई। बिल जमा करने के बाद भी 2 दिन तक लाइट नहीं आई। अब गरीब महिलाएं अपने घर में एक बल्ब जलाने के लिए भी मोहताज हैं। यह बिजली विभाग के कर्मचारी अधिकारी अपने घरों में स्मार्ट मीटर क्यों नहीं लगाते। सिर्फ गरीबों को ही टारगेट किया जा रहा है। …………………………… यह खबर भी पढ़िए रिंकू के 4 छक्कों पर झूमीं मंगेतर प्रिया सरोज: बोलीं- वंस मोर, लखनऊ में अखिलेश की बेटियों के साथ देखा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में क्रिकेटर रिंकू सिंह के लगातार 4 छक्कों पर उनकी मंगेतर सपा सांसद प्रिया सरोज में झूम उठीं। वह कुर्सी से उठकर खड़ी हो गईं। कोलकाता नाइट राइडर्स का झंडा लहराते हुए रिंकू को चीयर किया। कहा- वंस मोर। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    जगदीशपुर में समाजवादी पार्टी से डॉ. अजय पासी पहली पसंद:जनता ने भारतीय जनता पार्टी को पसंद किया, जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    स्मार्ट मीटर से परेशानी, पोस्टपेड विकल्प की मांग:समाजसेवी हरवीर भारतीय ने कासगंज में सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment