Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर से परेशानी, पोस्टपेड विकल्प की मांग:समाजसेवी हरवीर भारतीय ने कासगंज में सौंपा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज में समाजसेवी हरवीर भारतीय ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने स्मार्ट/प्रीपेड मीटर व्यवस्था को पोस्टपेड में बदलने की मांग की। भारतीय ने कहा कि वर्तमान प्रणाली से आम उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया गया है कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लागू स्मार्ट/प्रीपेड मीटर व्यवस्था का वर्तमान स्वरूप आम जनता, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्ग के लिए कष्टप्रद साबित हो रहा है। प्रीपेड प्रणाली के कारण उपभोक्ताओं में आर्थिक, मानसिक और सामाजिक असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है। वर्तमान व्यवस्था में बैलेंस समाप्त होते ही विद्युत आपूर्ति तत्काल बाधित कर दी जाती है। यह स्थिति जनहित के अनुरूप नहीं है, विशेषकर रात के समय या आपातकालीन परिस्थितियों में यह गंभीर रूप ले लेती है। हरवीर भारतीय ने जनहित में कई प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें सभी उपभोक्ताओं को अनिवार्य रूप से पोस्टपेड बिलिंग प्रणाली का विकल्प प्रदान करना और पोस्टपेड प्रणाली के तहत न्यूनतम एक माह का मासिक बिलिंग चक्र सुनिश्चित करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, जारी विद्युत बिल के भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को कम से कम 15 दिन की अनुग्रह अवधि (ग्रेस पीरियड) देने की मांग की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रीपेड मीटर प्रणाली को पूरी तरह से वैकल्पिक बनाया जाए, ताकि केवल इच्छुक उपभोक्ता ही इसे अपनाएं। अन्य मांगों में बैलेंस समाप्त होने पर तत्काल विद्युत आपूर्ति बाधित करने के बजाय पूर्व सूचना और उचित समय प्रदान करना, उपभोक्ताओं को स्पष्ट एवं विस्तृत बिलिंग विवरण उपलब्ध कराना, तथा ग्रामीण क्षेत्रों एवं डिजिटल रूप से कमजोर वर्ग के लिए ऑफलाइन भुगतान एवं सहायता केंद्रों की व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में महिलाओं ने पावर हाउस घेरा-ताला जड़ा, अधिकारी-कर्मचारी भागे:बोलीं- जबरन स्मार्ट मीटर लगाए, 3 गुना आ रहा बिजली बिल
    Next Article
    एडीजी प्रयागराज जोन ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:यूपी होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा का लिया जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment