Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मुहर्रम जुलूस में 2 बच्चों की मौत:शरबत बांटते समय घर का छज्जा अचानक ढहा, 4 बच्चों समेत 8 लोग दबे

    13 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान घर का छज्जा गिरने से 12-12 साल के 2 बच्चों की मौत हो गई। 4 बच्चों समेत 8 लोग मलबे में दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने अली (12) और अरमान (12) मृत घोषित कर दिया। घायलों को शुरुआती इलाज के बाद केजीएमयू ट्रामा सेंटर और 100 शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, 26 जून की रात में इलाके में मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। एक परिवार के लोग घर के बाहरी हिस्से में 6 फीट ऊंचे छज्जे पर बैठकर जुलूस में शामिल लोगों को शरबत बांट रहे थे। रात 10:15 बजे छज्जा भराभराकर गिर गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 10 लोग मलबे में बद गए। चीख-पुकार के बीच जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालने लगे। पुलिस पहुंची तो एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर हालात को काबू में कर जुलूस को आगे बढ़ाया गया। घटना इटौंजा थाना क्षेत्र के मोहना में पखरिया मोहल्ले की है। 3 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- पुलिस के मुताबिक, पखरिया मोहल्ले में रहने वाले मुश्ताक (40) अपने घर के छज्जे पर खड़े होकर परिवार के साथ मुहर्रम जुलूस में शामिल लोगों को शरबत बांट रहे थे। शरबत लेने की होड़ में कई लोग छज्जे से लट गए। इससे बालकनी भरभराकर गिर गई। कई लोग उसके नीचे दब गए। हादसे में नीचे खड़े अली (12) पुत्र कासिम और अरमान (12) पुत्र इमरान की मौत हो गई। दोनों मोहना के ही रहने वाले थे। अजमल (7) पुत्र जक्की, जियान (3), सना (30) पत्नी शरीफ, मोहम्मद हसीब (42) पुत्र सफीक और जियाउल (30) पुत्र हामिद गंभीर रूप से घायल हो गए। रूसीदा पुत्री लियाकत की हालत गंभीर बनी हुई है। दाऊद (12) और अब्दुल वजूद (10) पुत्र शादाब को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई। गनीमत रही कि हादसे में छज्जे के ऊपर खड़े परिवार को मामूली चोटें ही आईं। वरना हादसा बड़ा हो सकता था। 'मेरे बहनोई भी घायल हुए हैं' अबरार ने बताया- शरबत बंट रहा था। भीड़ बढ़ गई थी। इस दौरान छज्जा गिर गया। कई लोग घायल हो गए। उसमें मेरे बहनोई हसीब भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका उपचार चल रहा है। सुमैया ने बताया- बच्चों को लेकर शरबत लेने गई थी। इस दौरान छज्जा गिर गया। मेरा बेटा जियान और पति हसीब गंभीर रूप से घायल हो गए। डीसीपी नॉर्थ गोपाल चौधरी ने बताया- छज्जा गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई है। 8 लोग घायल हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। ------------------ लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर का हत्यारोपी एनकाउंटर में मारा गया:ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े की थी वारदात; STF ने घेरा तो कार्बाइन से फायरिंग की लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर संजय उर्फ संजीव एनकाउंटर में मारा गया है। शनिवार तड़के पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो उसने STF पर कार्बाइन से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में ढेर हो गया। मुठभेड़ इंदिरा कैनाल रोड पर हुई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM योगी बोले- 21 राज्यों में BJP की अपनी सरकार:कहा- कश्मीर से आतंकवाद और पूर्वोत्तर का उग्रवाद खत्म; गोरखपुर में भाजपा महानगर का प्रशिक्षण वर्ग
    Next Article
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री भावुक हुए:बोले- रावण तो ये भी हैं, बस रूप बदला, भगवान महादंड देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment