Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी बोले- 21 राज्यों में BJP की अपनी सरकार:कहा- कश्मीर से आतंकवाद और पूर्वोत्तर का उग्रवाद खत्म; गोरखपुर में भाजपा महानगर का प्रशिक्षण वर्ग

    17 hours ago

    2

    0

    CM योगी शनिवार को भाजपा महानगर के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया। CM योगी ने कहा- 2014 के पहले दुश्मन देश हमारे सैनिकों के साथ क्रूरता करते थे। चोरी छिपे उनके साथ अत्याचार करते थे। सरकारें कहती थीं कि बोलना नहीं है कहीं संबंध खराब न हो जाए। देश की कीमत पर संबंध की चिंता थी। लेकिन 2014 के बाद भाजपा ने दुनिया के सामने अपनी शक्ति व सामर्थ्य का परिचय देकर देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है। सीएम योगी ने कहा- आज नक्सलवाद बामुश्किल एक, दो जनपद तक सीमित रह गया है, वह भी कुछ दिन में समाप्त हो जाएगा। कश्मीर का आतंकवाद खत्म हो गया। पूर्वोत्तर का उग्रवाद खत्म हो गया। सुरक्षा ही नहीं होगी तो विकास कैसे होगा। सुरक्षा के कारण ही देश में विकास के कार्य हो रहे हैं। जिस देश का इंफ्रास्ट्रक्चर जितना मजबूत होगा, वह देश उतनी ही तेजी से विकास करेगा। उन्होंने कहा- भारतीय राजनीति में जब हम अंत्योदय की बात करते हैं। पं. दीन दयाल उपाध्याय ने स्वतंत्र भारत में सरकारों से इस बात के लिए आह्वान किया कि हमारी आर्थिक उन्नयन का आधार ऊंचे पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि सबसे निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति है। उन्हीं को ध्यान में रखकर देश की नीतियां बनाई जानी चाहिए। विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस प्रशिक्षण वर्ग को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत गोरखपुर महानगर इकाई का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग 11 सत्रों में होगा। इससे पहले सहजनवा में जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया था। CM योगी से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राम मंदिर चढ़ावा चोरी- चंपत राय का इस्तीफा; ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम सार्वजनिक; NCERT किताब से संविधान प्रस्तावना हटी
    Next Article
    लखनऊ में मुहर्रम जुलूस में 2 बच्चों की मौत:शरबत बांटते समय घर का छज्जा अचानक ढहा, 4 बच्चों समेत 8 लोग दबे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment