Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मांझे से बाइक-स्कूटी सवार की गर्दन कटी:लखनऊ में एक महीने में मांझे से 17वां हादसा, एक की हो चुकी मौत

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के हुसैनगंज इलाके में पतंग के मांझे से 2 लोगों की गर्दन कट गई। 54 साल के व्यक्ति कूलर बनवाकर घर लौट रहे थे। तभी पतंग का मांझा आ गया जो उनके गले पर लगा। वह स्कूटी सहित जमीन पर गिर गए। वहीं दोस्तों के साथ जा रहे छात्र की नाका पुल पर मांझे से गला कट गया। माल एवेन्यू शिवपुरी मंदिर निवासी रामखेलावन (54) पशुपालन विभाग में नौकरी करते हैं। गुरुवार शाम को 5 बजे घर से कूलर बनवाने के लिए निकले थे। वहां से लौटने के दौरान घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर एलएमएस के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। जिससे वह स्कूटी लेकर मौके पर गिर गए। घटना के बाद मोहल्ले वाले पहुंच गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है। गर्दन में गहरे घाव हुए हैं। वहीं सुशांत गोल्फ सिटी निवासी प्रणव यादव अपने दोस्तों के साथ बाइक से पान दरीबा से घर की तरफ लौट रहा था। तभी नाका पुल पर अचानक से चाइनीज मांझा उसके चेहरे पर आ गया। जिससे उसके चेहरे पर गहरे जख्म हो गए। दोस्तों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके दो टांके लगे हैं। छात्र की हालत खतरे से बाहर है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    24 घंटे में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:भदोही में ज्वेलरी और 39 हजार नकद बरामद, होली पर बंद घर को बनाया था निशाना
    Next Article
    लखनऊ में ट्रस्ट की डीड में फर्जीवाड़ा:कर करोड़ों की ओडी–गारंटी लेने का आरोप, चेयरमैन पर केस दर्ज कराने कोर्ट पहुंचा ट्रस्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment