Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    24 घंटे में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:भदोही में ज्वेलरी और 39 हजार नकद बरामद, होली पर बंद घर को बनाया था निशाना

    1 hour ago

    1

    0

    ज्ञानपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के आभूषण और 39,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह चोरी 4 मार्च, 2026 को ज्ञानपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है। अनिल कुमार गुप्ता निवासी भिदिउरा ज्ञानपुर 4 मार्च को सुबह करीब 6 बजे वह अपने परिवार के साथ होली मनाने पैतृक मकान पुरानी बाजार गए थे। दोपहर करीब 2 बजे जब वे अपने नए मकान भिदिउरा लौटे, तो देखा कि घर का ताला और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने उनकी पत्नी के सोने के आभूषण (सिकड़ी, झुमका, मंगलसूत्र, दो अंगूठी) और चांदी की पायल के साथ 50,000 रुपये नकद चुरा लिए थे। अनिल गुप्ता के अनुसार, उनके मोहल्ले के निहाल अली पुत्र इकराम, नौशाद पुत्र इकबाल और कांशीराम आवास निवासी अर्पित पुत्र बबलू ने मिलकर यह चोरी की थी। चोर निहाल की चार पहिया गाड़ी से फरार हुए थे। तहरीर के आधार पर ज्ञानपुर पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। 5 मार्च, 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कंसापुर विकास भवन असनांव मार्ग तिराहे से निहाल अली और नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी के आभूषण और 39,000 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने 4 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे अनिल कुमार गुप्ता के मकान से अलमारी का ताला तोड़कर जेवर और रुपये चुराए थे। वे जेवर बेचने जा रहे थे, तभी पकड़े गए। उनका साथी अर्पित पुलिस को देखकर भाग गया। उन्होंने यह भी बताया कि शेष जेवर और रुपये अर्पित के पास हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त पेशेवर अपराधी हैं और पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर, पंजीकृत अभियोग में बीएनएस की धाराओं में वृद्धि करते हुए आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय वर्मा ने बजाया ढोल:कोतवाल ने 'राणा जी मुझे माफ करना' गाने पर किया डांस, पुलिस ने खेली कपड़ा फाड़ होली
    Next Article
    लखनऊ में मांझे से बाइक-स्कूटी सवार की गर्दन कटी:लखनऊ में एक महीने में मांझे से 17वां हादसा, एक की हो चुकी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment