Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मांझे से बाइक सवार की गर्दन कटी:राहगीर महिला ने तुरंत पकड़कर संभाला, युवक ने रूमाल से खून रोकने की कोशिश की

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में चाइनीज मांझा रोकने के लिए सीएम योगी का आदेश और पुलिस की सख्ती धरी रह गई। रविवार शाम एक बार फिर दुर्घटना हो गई। बाइक से जा रहे युवक की गर्दन में मांझा उलझ गया। गनीमत रही कि उसने तुरंत बाइक रोक दी जिससे उसकी गर्दन पूरी तरह कटने से बच गई। हालांकि, गर्दन से तेज खून निकलने लगा था। पास से गुजर रही महिला ने जैसे ही देखा उसने तुरंत युवक को संभाल लिया। एक अन्य राहगीर युवक ने अपना रूमाल बांधकर खून रोकने की कोशिश की। युवक अपनी गर्दन सीधी किए हुए किसी तरह बाइक से उतरा। उसके बाद चलते हुए ऑटो तक पहुंचा। उस पर बैठकर पास के अस्पताल पहुंचा जहां उसका उपचार चल रहा है। 2 तस्वीरें देखिए… शाम करीब 5 बजे हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। बाइक सवार सुजीत आईटी चौराहे की ओर से गुजर रहा था। इसी दौरान हवा में तना पतंग का मांझा उसकी गर्दन में आकर उलझ गया। मांझा इतना धारदार था कि गर्दन पर गहरा कट लग गया और खून बहने लगा। अचानक हुई इस घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई। युवक बाइक रोककर सड़क किनारे खड़ा हो गया। महिला की सूझबूझ से बची जान घटना स्थल पर मौजूद एक महिला तुरंत आगे आई। उसने बिना देर किए अपनी हाथों से युवक की गर्दन दबाकर खून रोकने की कोशिश की। फिर रूमाल लगाकर घाव पर दबाव बनाया, जिससे खून का बहाव कम हुआ। लोगों ने भी मदद की और युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर तुरंत मदद नहीं मिलती तो मामला गंभीर हो सकता था। बार-बार सामने आ रहा मांझे का खतरा राजधानी में पहले भी पतंग के प्रतिबंधित मांझे से कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद खुलेआम ऐसे मांझे की बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। त्योहारों या छुट्टियों के दिनों में यह खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग घटना के बाद इलाके में चर्चा है कि प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा मांझा बाजार में कैसे पहुंच रहा है। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से नियमित जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, युवक सुजीत की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। समय रहते मदद मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यह घटना एक बार फिर चेतावनी दे रही है कि पतंग का खतरनाक मांझा शहर की सड़कों पर जानलेवा साबित हो सकता है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… ग्राउंड रिपोर्ट - चाइनीज मांझे से 12 दिन में 10 की गर्दन कटी:लखनऊ में लोग बोले- इससे पेड़ भी उठ जाए; ड्रोन से निगरानी फिर भी उड़ रहीं पतंगें लखनऊ में 12 दिन के अंदर चाइनीज मांझे से 10 लोगों की गर्दन कट गई। इनमें से एक ने तड़प-तड़पकर दम भी तोड़ दिया। फरवरी में यह पहली घटना 5 फरवरी को हुई। उसके बाद सीएम योगी ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि अगर किसी की जान पतंग के मांझे से गई तो इसे न रोक पाने के जिम्मेदारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पुष्प प्रदर्शनी का समापन:मेयर और नगर आयुक्त ने दिए पुरस्कार; उद्यान भवन और विश्व नारायण को पहला स्थान
    Next Article
    होली से पहले खाद्य विभाग की टीम का छापा:रंग मिली दाल, पैकेज्ड पानी के सैंपल लिए, 250 किलो खराब रसगुल्ला पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment