Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पुष्प प्रदर्शनी का समापन:मेयर और नगर आयुक्त ने दिए पुरस्कार; उद्यान भवन और विश्व नारायण को पहला स्थान

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के पद्मश्री डॉ एससी राय पार्क में आयोजित 22 वीं पुष्प प्रदर्शनी और चित्रकला प्रतियोगिता 2026 का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में माननीय मेयर सुषमा खर्कवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि इस प्रदर्शनी में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रकृति प्रेम का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेताओं की घोषणा की गई। सदाबहार पत्तियों वाले गमलों में संस्थागत वर्ग में उद्यान भवन, सप्रू मार्ग को विजेता घोषित किया गया, जबकि व्यक्तिगत वर्ग में विश्व नारायण श्रीवास्तव (छोटा चांदगंज) को सम्मानित किया गया। जाड़े के मौसमी फूलों में संस्थागत वर्ग में उद्यान भवन तथा व्यक्तिगत वर्ग में रमेश कुमार (आईआईएम रोड) को पुरस्कार मिला। कई कैटेगरी में दिया गया सम्मान फूलों के कलात्मक समूह में रमेश कुमार को विजेता घोषित किया गया। सिनरेरिया सज्जा वर्ग में अधीक्षक, राजकीय उद्यान, आलमबाग को सम्मानित किया गया। बोगेनविलिया वर्ग में निदेशक, सीमैप लखनऊ को पुरस्कार प्रदान किया गया। गुलाब (कट फ्लावर) संस्थागत वर्ग में राजकीय उद्यान, आलमबाग तथा व्यक्तिगत वर्ग में हर्षिमा कुमारी को सम्मानित किया गया। गमलों में लगे गुलाब वर्ग में निदेशक, सीएसआईआर-सीमैप लखनऊ विजेता रहे। डहेलिया वर्ग में संस्थागत श्रेणी में राघवेन्द्र यादव (वृंदावन योजना) तथा व्यक्तिगत वर्ग में प्रियंका श्रीवास्तव (अलीगंज) को सम्मानित किया गया। डहेलिया कट फ्लावर वर्ग में रामचंद्र (संजय गांधी पुरम) विजेता रहे। शादी मंडप सज्जा वर्ग में मेसर्स अंशु इंटरप्राइजेज को पुरस्कार प्रदान किया गया। सक्यूलेंट एवं बोनसाई वर्ग में सचिन यादव (रतन खंड) को सम्मानित किया गया। वर्टिकल वॉल सज्जा में अरुण कुमार (गोमती नगर) विजेता रहे। सजीव पौधों से बनी आकृतियों के वर्ग व्यक्तिगत पुरस्कारों में विश्व नारायण श्रीवास्तव को पुरस्कार प्रदान किया गया। शाक-भाजी वर्ग में पंकज कुमार कश्यप (फैजुल्लागंज) विजेता रहे। निर्यात योग्य प्रमुख पुष्प वर्ग में भी विश्व नारायण श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। सभी 24 वर्गों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर विश्व नारायण श्रीवास्तव को विशेष रूप से 2100 रुपए की नगद राशि एवं विनर कप प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में माननीय ने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए शहर को और अधिक हरित, स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’, गौरी सांवरिया, पार्षद मुकेश सिंह चौहान, पार्षद प्रतिनिधि सुनील शंखधर, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र प्रताप सिंह, उद्यान प्रभारी नंद किशोर, उद्यान अधीक्षक गंगा राम गौतम, शशिकांत शशि, मंच संचालिका शालिनी अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन, नगर निगम की टीम और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत:नाली में पड़ा मिला मजदूर का शव, कैटरिंग कारीगर ट्रेन की चपेट में आया
    Next Article
    लखनऊ में मांझे से बाइक सवार की गर्दन कटी:राहगीर महिला ने तुरंत पकड़कर संभाला, युवक ने रूमाल से खून रोकने की कोशिश की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment