Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मौलाना सलमान नदवी का देहांत:इस्लामिक जगत में शोक की लहर , प्रसिद्ध इस्लामी विद्वानों और प्रचारकों में होती थी गिनती

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में इस्लामिक स्कॉलर ,विचारक AIMPLB के पूर्व सदस्य मौलाना सैयद सलमान हुसैनी नदवी का सोमवार को निधन हो गया । उनके निधन की खबर से देश और विदेश के शैक्षणिक, धार्मिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है । मुस्लिम धर्म गुरुओं ने कहा कि मौलाना का निधन न केवल हिंदुस्तान के लिए, बल्कि संपूर्ण इस्लामी जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से इस्लामिक मुद्दों को उठाने वाली एक सशक्त आवाज खामोश हो गई है। मौलाना सलमान हुसैनी नदवी का जन्म 1954 में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सैयद परिवार में हुआ था। वो हजरत मौलाना सैयद मोहम्मद ताहिर हुसैनी के पुत्र और इस्लामी विचारक डॉ. सैयद अब्दुल अली हसनी के नवासे थे। इस पारिवारिक पृष्ठभूमि ने उन्हें एक आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया, जिसने उनके व्यक्तित्व को गहराई और वैचारिक व्यापकता दी। उन्होंने दारुल उलूम नदवतुल उलमा, लखनऊ से हदीस में फज़ीलत की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने रियाद (सऊदी अरब) स्थित जामिया अल-इमाम मोहम्मद बिन सऊद अल-इस्लामिया से उच्च शिक्षा हासिल की। रियाद में उन्होंने अपने दौर के महान हदीस के विद्वान अल्लामा शेख अब्दुल फतह अबू गुद्दा की देखरेख में शोध कार्य किया। उसके बाद लखनऊ लौट कर दारुल उलूम नदवा में लंबे समय तक शैक्षणिक कार्यक्रम को अंजाम दिया। मौलाना के जाने से दारुल उलूम नदवा के छात्रों और शिक्षकों में विशेष रूप से मायूसी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज-रफ्तार डंपर की टक्कर से टक्कर से भतीजी की मौत:मौसी घायल, शादी के लिए खरीदने जा रही थी कपड़े; उन्नाव के पुरवा में हादसा
    Next Article
    प्रतिबंधित रोड पर डंपर ने महिला को कुचला:कानपुर देहात में सड़क पार करते समय हादसा, चाय दुकान संचालक की मौके पर मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment