Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतिबंधित रोड पर डंपर ने महिला को कुचला:कानपुर देहात में सड़क पार करते समय हादसा, चाय दुकान संचालक की मौके पर मौत

    18 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित रोड पर एक डंपर ने सड़क किनारे चाय की दुकान चलाने वाली महिला को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह करीब चार बजे अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के माती रोड स्थित जिला अस्पताल मोड़ पर हुई। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान करीब 36 वर्षीय अंजू देवी के रूप में हुई है। वह सड़क किनारे चाय की दुकान चलाकर अपना और परिवार का भरण-पोषण करती थीं। रोज की तरह वह सुबह दुकान पर पहुंची थीं और साफ-सफाई के बाद कूड़ा कूड़ेदान में डालने के लिए सड़क पार कर रही थीं। मिट्टी से भरे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया परिवार और स्थानीय दुकानदारों ने बताया हादसे के नाद करीब 1 घंटा डंफर महिला के ऊपर ही खड़ा रहा हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई और शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को हटवाकर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। मृतका के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि अंजू देवी अपने पति से तलाक के बाद ग्राम तिगांई में मायके पक्ष के साथ रह रही थीं। वह चाय की दुकान चलाकर अपना जीवनयापन कर रही थीं। रविवार सुबह भी वह रोज की तरह दुकान पर पहुंची थीं, लेकिन कूड़ा डालने के दौरान यह हादसा हो गया। बढ़ते हादसों की वजह से रोड भारी वाहनों के लिए है प्रतिबंधित जहां हादसा हुआ ये कानपुर देहात का सबसे पॉश इलाका माना जाता है क्योंकि यह रोड जिला मुख्यालय को जाता है कई हादसों के बाद इस रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी लेकिन ट्रक डंफर खूब दौड़ते है अकबरपुर कोतवाली प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि डंफर थानें लाया गया है चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मौलाना सलमान नदवी का देहांत:इस्लामिक जगत में शोक की लहर , प्रसिद्ध इस्लामी विद्वानों और प्रचारकों में होती थी गिनती
    Next Article
    अखिलेश का जन्मदिन पर्यावरण बचाओ दिवस के रूप में मनेगा:बहराइच जिले की सात विधानसभा में आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment