Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मामा ने भांजी का रेप किया:बोला- किसी को बताया तो मार डालूंगा; गर्भवती होने पर घरवालों को पता चला

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के महानगर थानाक्षेत्र की 17 वर्षीय लड़की का उसके रिश्ते के मामा ने रेप कर दिया। उसे धमकी दी कि अगर इसे किसी को बताया तो तुम्हें मार डालूंगा। किशोरी डरी-सहमी रहने लगी। जब उसके गर्भवती होने का परिजनों को पता चला तो मामला खुला। पूछने पर मां से उसने सारी सच्चाई बता दी। किशोरी की मां ने मंगलवार को गोमतीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार देर रात जुगौली रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी के घर आती-जाती थी किशोरी इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी गोमतीनगर के बड़ी जुगौली इलाके में रहता है। किशोरी की मां ने बताया है कि उनकी बेटी अक्सर आरोपी के घर आती-जाती थी। इसी दौरान आरोपी ने बेटी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। उसने किशोरी को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस कारण किशोरी ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। आरोपी की मां ने गाली-गलौज कर धमकाया जुटाकर परिजनों को रिश्ते के मामा की शिकायत की। इस पर वह शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचीं। वहां आरोपी की मां ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाया। इंस्पेक्टर के अनुसार, आरोपी और उसकी मां के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने और पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दैनिक भास्कर इंपैक्ट- अनन्या का स्टॉल मिला वापिस:रेवेन्यू इंस्पेक्टर बोले-IGRS पर शिकायत के बाद हटाया था अनन्या का स्टॉल
    Next Article
    मेरी आंखों के सामने पति-देवर को ट्रेन ने रौंद दिया:महिला बोली- हम शादी में घर जा रहे थे, प्रयागराज में 5 लोग ट्रेन से कटे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment