Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मोमिन अन्सार सभा का राष्ट्रीय पसमांदा सम्मेलन:पसमांदा समाज की राजनीति-आर्थिक स्थिति पर हुई चर्चा , 2027 चुनाव को लेकर मंथन

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में मोमिन अन्सार सभा का 16 वॉ राष्ट्रीय 'पसमान्दा समाजी सियासी वक़ार बचाओ' सम्मेलन हुआ। चारबाग स्थित रविद्रालय में मोमिन अन्सार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अंसारी की अध्यक्षता मे कार्यक्रम हुआ। अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में यूपी के अलावा उत्तराखण्ड , मध्य प्रदेश , झारखण्ड, दिल्ली से पदाधिकारी और सदस्यों ने हिस्सा लिया । संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अन्सारी ने कहा सभी पदाधिकारियो और सदस्यो की मेहनत से संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है। सेवा भाव के लिए संगठन पूरे भारत में प्रसिद्ध है। हमारे सदस्यों की मेहनत है की संगठन पसमान्दा मुसलमानो का देश में सबसे बड़ा सामाजिक संगठन बन गया है । साल 2010 से प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय सम्मेलन हो रहा है जिसमे देश भर से प्रतिनिधि और सदस्य बड़ी संख्या मे शामिल होकर पसमान्दा समाज की समस्या और उसके समाधान पर चर्चा करते हैं। सम्मेलन में पसमांदा समाज के सामाजिक , राजनीतिक और आर्थिक समेत सभी पहलुओं पर मंथन हुआ। अकरम अंसारी ने कहा कि राजनैतिक रूप से सभी पार्टियां पसमान्दा मुसलमानो की बात तो कर रही है मगर हिस्सेदारी नहीं देना चाहती। राजनीति में जब प्रतिनिधित्व देने की बात आती है तो सब पीछे हट जाते हैं। हिस्सेदारी के नाम पर पसमानदा मुसलमानों के साथ हमेशा धोखा हुआ है। पसमानदा समाज का नेतृत्व करने वाले कुछ लोग दूसरी पार्टियों में सिर्फ चापलूसी कर रहे हैं। इकराम अंसारी ने कहा कि पसमानदा वर्ग के उत्थान लिए है आज देश के कामगार वर्ग और मध्यम वर्ग को सहारा चाहिए । खुद को लोहियावादी अम्बेडकरवादी, गांधीवादी कहलाने वाली पार्टियों ने अपनी विचारधारा को बदल दिया वो सिर्फ सत्तावादी विचारधारा तक सीमित होकर पूँजीवादी राजनीती कर रही हैँ। हम राष्ट्रवादी लोग हैँ सामाजिक न्याय स्थापित करना हमारा लक्ष्य है। 2027 में हम अपनी शक्तियों का एहसास करा देंगे और अब पसमांदा समाज सत्ता के शीर्ष तक उसी को पहुंचाएगा जो हमें हमारा हक देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU में 4 ईयर अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड बीकॉम का आगाज:इंडस्ट्री एक्सपोजर पर रहेगा फोकस, नए सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
    Next Article
    एडमिट कार्ड पर मेल की जगह लिख दिया फीमेल:वाराणसी में BHU समेत 24 केंद्रों पर हुई SET-2026 परीक्षा, छात्राओं को नहीं देने थी यह परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment