Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LU में 4 ईयर अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड बीकॉम का आगाज:इंडस्ट्री एक्सपोजर पर रहेगा फोकस, नए सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

    2 hours ago

    2

    0

    LU के कॉमर्स फैकल्टी में UG अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम की शुरुआत की जा रही है। कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसके तहत अप्रेंटिसशिप को डिग्री में क्रेडिट आधारित पाठ्यक्रम के रूप में शामिल किया जाएगा, जिससे यह कोर्स नियमित पाठ्यक्रम के समान मान्यता प्राप्त करेगा। प्रवेश प्रक्रिया भी सामान्य UG पाठ्यक्रमों की तरह ही होगी। प्रत्येक छात्र के लिए विश्वविद्यालय, उद्योग और छात्र के बीच त्रिपक्षीय समझौता अनिवार्य होगा। प्रैक्टिकल स्किल्स को अपग्रेड करने पर होगा फोकस UGC से मंजूरी प्राप्त यह कार्यक्रम, शिक्षा को उद्योग आधारित प्रशिक्षण से जोड़ने पर केंद्रित होगा। इस कार्यक्रम का मकसद छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाना और उन्हें पढ़ाई के साथ ही व्यावहारिक अनुभव देना है। इसके साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय इस मॉडल को अपनाने वाले अग्रणी संस्थानों में शामिल हो जाएगा। चार वर्षीय बीकॉम में होंगे आठ सेमेस्टर कॉमर्स फैकल्टी में बीकॉम (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा), बीकॉम रिटेल मैनेजमेंट और बीकॉम ई-कॉमर्स में 75-75 सीटें निर्धारित की गई हैं। सभी पाठ्यक्रम चार वर्ष यानी आठ सेमेस्टर के होंगे और प्रति सेमेस्टर शुल्क 27,880 रुपये तय किया गया है। एक्सपर्ट प्रोफेशनल तैयार करने में होंगे सफल LU कुलपति प्रो.जेपी सैनी ने बताया कि ये मॉडल बड़ा बदलाव लेकर आएगा। सबसे अहम बात ये हैं कि जॉब के चांस तो बढ़ेंगे ही साथ ही कोर डोमेन में काम करने का एक्सपोजर भी मिलेगा।कुल मिलाकर ये कहा जा सकता हैं कि इस पढ़ाई से हम एक्सपर्ट प्रोफेशनल तैयार कर सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग, देखें विशेष
    Next Article
    लखनऊ में मोमिन अन्सार सभा का राष्ट्रीय पसमांदा सम्मेलन:पसमांदा समाज की राजनीति-आर्थिक स्थिति पर हुई चर्चा , 2027 चुनाव को लेकर मंथन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment