Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मैनेजर के घर 30 लाख की चोरी:चोरों ने गहने और 1 लाख नगद पार किया, शादी में शामिल होने गोरखपुर गया था परिवार

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कल्याणपुर इलाके में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से एक लाख नगद और करीब 30 लाख के जेवर लेकर ले गए। पीड़ित परिवार को घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। शादी में शामिल होने गोरखपुर गए थे प्रगति विहार गुडंबा निवासी प्रदीप गुप्ता पीटर इंग्लैंड कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं। वह अपने परिवार के साथ 8 फरवरी को भाई की शादी में शामिल होने गोरखपुर गए हुए थे। 16 फरवरी की सुबह जब वह वापस लौटे तो घर का दरवाजा टूटा मिला। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के मुताबिक, चोर घर से करीब 200 ग्राम सोने के गहने, 2.5 किलोग्राम चांदी के जेवर और लगभग एक लाख रुपए नगद लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले में इंस्पेक्टर प्रभतेश श्रीवास्तव का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके पुलिस टीम चोरों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी का तेंदुआ कर्तनिया जंगल में छोड़ा गया:निगरानी के लिए वन विभाग ने रेडियो कॉलर लगाया, मानव-वन्यजीव संघर्ष होगा कम
    Next Article
    अयोध्या से युवती लापता, पिता ने केस दर्ज कराया:तीन दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment