Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या से युवती लापता, पिता ने केस दर्ज कराया:तीन दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस तलाश में जुटी

    11 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव से 19 फरवरी को सुबह 10 बजे एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने पहले युवती के पड़ोसी के यहा में होने का अनुमान लगाया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की गई, पर कोई सुराग नहीं मिला। युवती के पिता ने बताया कि वह अपने साथ आधार कार्ड सहित कुछ आवश्यक दस्तावेज भी ले गई है। पिता के अनुसार, कुछ लोगों ने जानकारी दी है कि चौकी क्षेत्र के साहिबाबाद ग्रंट का एक युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। इसके बाद 20 फरवरी को युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, घटना के तीन दिन बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि युवती को बरामद करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा। बरामदगी के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और न्यायालय में बयान दर्ज कराने के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मैनेजर के घर 30 लाख की चोरी:चोरों ने गहने और 1 लाख नगद पार किया, शादी में शामिल होने गोरखपुर गया था परिवार
    Next Article
    ट्रेड डील विरोध में मेरठ जा रहे किसान रोके:भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment