Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मार्च में पड़ रही अप्रैल वाली गर्मी:दिन में 35 डिग्री से सेल्सियस ऊपर पहुंचा पारा, 15 मार्च के बाद मिलेगी राहत

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शाम और सुबह हल्की ठंडी हवा का असर रहता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ चटक धूप हो रही है। इसके चलते मौसम गर्म हो रहा है। इससे मार्च में ही अप्रैल वाली गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। मार्च में अभी तक अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा है। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 80 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 27 फीसदी रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल 2 दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 15 मार्च से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ में बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश से लगातार पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिलेगी। मार्च के अंत तक पड़ने लगेगी भीषण गर्मी मार्च के अंत तक भीषण गर्मी का दौर बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश में आगामी ग्रीष्म ऋतु (मार्च-अप्रैल-मई) के दौरान गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। पिछली शीत ऋतु में पश्चिमी विक्षोभों की कम सक्रियता के कारण सामान्य से कम वर्षा हुई, जिससे तापमान पहले से ही ज्यादा रहा। अप्रैल मई में लू के दिनों की संख्या बढ़ेगी अब भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में जारी ला-निना की स्थिति कमजोर हो रही है और यह तटस्थ नीनो में बदलने वाली है। हिंद महासागरीय द्विध्रुव भी तटस्थ रहने की उम्मीद है। इन सबके संयुक्त प्रभाव से मार्च में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है और हीटवेव की संभावना कम है। लेकिन, अप्रैल-मई में पूर्वांचल और तराई इलाकों में लू के दिनों की संख्या बढ़ने का अलर्ट है। न्यूनतम तापमान भी पूरे सीजन में सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है, जिससे रातें भी गर्म रह सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में NHAI भड़काऊ लिखने वाली महिलाएं अरेस्ट:बोली-हमें कोई पछतावा नहीं है, सनातन के लिए 10 बार जेल जाने को तैयार
    Next Article
    बाराबंकी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट:एजेंसी पर लाइन लगने को लेकर दो पक्षों में चले लात-घूंसे, लोग परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment