Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सॉल्वरों की तलाश में पुलिस की होटलों पर छापेमारी:यूपी एसआई भर्ती परीक्षा से पहले जांचे गए डॉक्यूमेंट, होटलों में लोगों से पूछताछ

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर में दो दिनों तक चलने वाली यूपी एसआई भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। परीक्षा से पहले संभावित सॉल्वर गैंग और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने शहर के विभिन्न होटलों, ढाबों और धर्मशालाओं में शुक्रवार देर शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया। सीओ सिटी विनायक भोंसले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित होटलों में विशेष रूप से तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने होटल के रिसेप्शन पर रखे रजिस्टरों की गहन जांच की और वहां ठहरे लोगों के पहचान पत्र व अन्य दस्तावेजों को खंगाला। पुलिस यह सुनिश्चित करने में जुटी रही कि कहीं परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के नाम पर सॉल्वर गैंग के सदस्य तो नहीं ठहरे हैं। चेकिंग के दौरान होटल संचालकों से भी पूछताछ की गई और उन्हें निर्देश दिए गए कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए। पुलिस टीम ने होटल में ठहरे लोगों से भी पूछताछ कर उनके आने का उद्देश्य और परीक्षा से संबंधित जानकारी ली। सीओ सिटी विनायक भोंसले ने बताया कि यूपी एसआई भर्ती परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सॉल्वर गैंग की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिए गए हैं और संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ अभ्यर्थियों के ठहरने वाले स्थानों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। यदि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपनिरीक्षक स्वाति चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक प्रिंस सोनकर समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे और पूरे अभियान के दौरान होटलों की गहन तलाशी ली गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद किशोरीलाल शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे:परिजनों से मिले, श्रद्धांजलि दी; राहुल गांधी से फोन पर कराई बात
    Next Article
    उन्नति फाउंडेशन ने 'उन्नति उत्सव' समारोह:'उन्नति सेवा रत्न सम्मान' से विभूतियों को नवाजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment