Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मौसा के साथ निकली 15-साल की लड़की लापता:दवा लेने गई थी, गांव के बाहर किशोरी के अंडरवियर और बेहोश मिले मौसा

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 15 साल की लड़की लापता हो गई। वह देर शाम मौसा के साथ दवा लेने निकली थी। गांव के बाहर जाते ही मौसा ने लड़की के भाई को फोन किया। उन्होंने कहा कि जल्दी आ जाओ। तुम्हारी बहन को कुछ लोग उठाकर ले जा रहे हैं। मैं उनका पीछा कर रहा हूं। घरवालों के पहुंचने पर उसके मौसा बेहोश मिले। कुछ ही दूरी पर लड़की के सभी कपड़े सहित अंडरवियर पड़े मिले। घटना मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित घैला पुलिस चौकी के पास की है। घरवालों ने डायल 112 पर सूचना दी। उसके बाद पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की। SDRF की टीम गोमती नदी में सर्च अभियान चला रही है। यह है पूरा मामला- घरवालों के मुताबिक, लापता लड़की घैला पुल के पास रहने वाली रिया है। उसे मौसा कुलदीप मौर्या बुधवार रात खाना खाने के बाद रात 8 बजे दवा लेने के लिए अपने साथ ले गए। करीब 15-20 मिनट बाद रिया के भाई अरुण मौर्या के मोबाइल पर कुलदीप ने फोन किया और अपहरण की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही अरुण मौर्या (भाई) अपनी मौसी काजल मौर्या और मामा बृजेश के साथ घटनास्थल की ओर भागे। जब वे लोग पीपे वाले पुल के पास पहुंचे तो वहां मौसा कुलदीप मौर्य घटनास्थल पर बेहोशी की हालत में मिले। आसपास देखने लगे तो कुछ दूरी पर रिया के कपड़े और अन्य सामान मिले। मामा बोले- दवा लेने गई थी मामा बृजेश ने बताया- मेरी भांजी रिया अपने मौसा के साथ दवा लेने गई थी। उसके मौसा ने भांजे अरुण को फोन कर बताया कि जल्दी आ जाओ। कुछ लोग रिया को खींचकर ले जा रहे हैं। हम लोग पहुंचे तो देखा उसके मौसा बेहोश मिले। यह घटना रात 8 से 8:30 के बीच की है। मौसी बोली- मौसा ने कहा था दवा लिवा लाओ लड़की की मौसी काजल ने बताया- मौसा कुलदीप ने खाना खाया। उसके बाद बोले कि हमारी कमर में दर्द है। दवा लेने जा रहे हैं। चलो बेटी दवा लिवा लाओ। उनके साथ रिया चली गई। 15-20 मिनट में अरुण को फोन किया कि जल्दी आ जाओ। रिया को कुछ लोग लिए जा रहे हैं। मैं उनका पीछा कर रहा हूं। हम लोग जब यहां पहुंचे तो देखा कि मौसा कुलदीप बेहोश पड़े हैं। कुछ दूरी पर रिया के कपड़े, अंडरवियर, चप्पल सब पड़े मिले लेकिन रिया कहीं नहीं थी। इस पर हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पता नहीं हमारी बेटी के साथ क्या हुआ होगा। पुलिस बोली- कैमरे खंगाल रहे, सर्च ऑपरेशन जारी मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस संदिग्ध वाहन की पहचान और उसकी तलाश में जुटी हुई है। गोमती नदी में भी सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। SDRF की टीम ने नदी में उतरकर देर रात तक सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घरवाले अपहरण कह रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि बजट, MSP पर संसद में उठे किसानों के मुद्दे:अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा ने गंभीर विषयों की तरफ खींचा सरकार का ध्यान
    Next Article
    फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले- मोनालिसा नाबालिग:परिजन को लेकर भोपाल पहुंचे; कहा- पंक्चर बनाने वाले के खाते की जांच हो, PFI कनेक्शन निकलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment