Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मौसम बदला, कल होगी बारिश:मलिहाबाद में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी, सरोजनी नगर में बादल छाए

    8 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में पिछले एक हफ्ते से जारी तपन से आज (बुधवार को) राहत मिली है। मलिहाबाद में दोपहर में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई है। वहीं, सरोजनी नगर में बादल छाए हैं। आंधी चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 1 बजे 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। आज का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। कल गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट होगी। साथ ही तेज हवा और बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 4 तस्वीरें देखिए- हवा और नमी बना रही उमस लखनऊ शहर में हवा की गति करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है। नमी का स्तर करीब 48 प्रतिशत होने से उमस का अहसास भी बना हुआ है, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। लखनऊ का एयर क्वालिटी इंडेक्स करीब 130 दर्ज किया गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। गर्मी और धूल के कारण आने वाले दिनों में प्रदूषण का असर और बढ़ सकता है, जिससे सांस संबंधी मरीजों को दिक्कत हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPS अजयपाल को सपा शासन में भी प्राइम पोस्टिंग:अखिलेश ने भाजपा का एजेंट बताया; खुद 2 जिलों का एसपी बना चुके हैं
    Next Article
    नाव पलटने से बालक नदी में डूबा, मौत:गाजीपुर में खेत से घर लौटते समय हादसा, अस्पताल में मृत घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment