Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मौसम बदला, दिन में अंधेरा छाया:तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे, दोपहर में आंधी चलेगी; मौसम विभाग का रेड अलर्ट

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मौसम अचानक बदल गया है। भोर से हल्के बादल थे। सुबह 9 बजे तक में बादल घने होते ही दिन में अंधेरा छा गया। तेज बारिश शुरू हो गई। किसी-किसी इलाके में ओले भी गिर रहे हैं। गोमतीनगर, चिनहट, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, मलिहाबाद इलाकों में काले बादल छाने के साथ बारिश हो रही है। इंदिरानगर में ओले भी देखने को मिले हैं। सुबह से 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। दिन में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। मौसम विभाग की तरफ से आज बारिश-आंधी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहेगा। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 53 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 20 फीसदी रही। 4 तस्वीरें देखिए- लखनऊ में बदले मौसम के पल-पल के अपडेट्स जानिए नीचे लाइव ब्लॉग में…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में मौसम का बदला मिजाज:शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश और ठंडी हवा ने बढ़ाई सिहरन
    Next Article
    देवरिया में महिला पुलिस ने निकाली स्कूटी रैली:नवरात्र पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment