Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में नगर निगम ने की सीलिंग:सरोज इंस्टीट्यूट ने जमा नहीं किया 46 लाख रुपए टैक्स, कई बार नोटिस दे चुका निगम

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम ने गुरुवार को सुल्तानपुर रोड पर सीलिंग की कार्रवाई की है। सरोज इंस्टीट्यूट की तरफ से नगर निगम का बकाया 46 लाख रुपए जमा नहीं करने पर यह एक्शन हुआ है। नगर निगम के कर अधीक्षक बनारसी दास ने बताया कि लंबे समय से टैक्स जमा करने के लिए इंस्टीट्यूट के साथ में बैठक की गई। नोटिस दिया गया, लेकिन फिर भी नगर निगम का बकाया टैक्स जमा नहीं किया जा रहा है। इसके चकते अब सीलिंग की कार्रवाई की गई है। मौके पर प्रशासनिक ब्लॉक के साथ में मेन गेट को सील किया गया है। इंस्टीट्यूट में टेक्निकल एजुकेशन क्षेत्र से जुड़े छात्र पढ़ते हैं। जमकर हुई तकरार नगर निगम की टीम सुबह के समय में कार्रवाई करने पहुंची तो इंस्टीट्यूट से जुड़े लोगों से उनकी जमकर तकरार हुई। कहा सुनी के बीच मौके पर नगर निगम की ईटीएफ फोर्स ने बीच बचाव किया। इंस्टीट्यूट से जुड़े लोगों ने कहा कि आप इस तरह से परिसर में नहीं आ सकते हैं। इसपर नगर निगम की टीम ने नगर निगम अधिनियम का हवाला देकर कार्रवाई करने की बाट कही। कर अधीक्षक बनारसी दास ने कहा कि हालात यह है कि कई बार मीटिंग करने और नोटिस देने के बाद भी कोई टैक्स नहीं जमा हो रहा है। मौके पर नगर निगम की तरफ से नोटिस भी चस्पा कर दी गई है। यहां पर सीलिंग खोलने पर अधिनियम के अनुसार कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि टैक्स जमा नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन जारी रहेगा। तय समय में टैक्स कलेक्शन कराने के लिए नगर निगम की टीम काम कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में LIC कर्मचारियों की हड़ताल:लेबर कोड और निजीकरण के विरोध में कार्य ठप रहा
    Next Article
    देवरिया में महिला ने युवकों को झाड़ू लेकर दौड़ाया,VIDEO:रील बनाने के चक्कर में सड़क पर की हरकत, राहगीरों ने जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment