Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में नगर विकास मंत्री का निरीक्षण:नाला निर्माण और सफाई की हकीकत देखी, बोले- बारिश में जलभराव नहीं होना चाहिए

    22 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शुक्रवार को नगर विकास और ऊर्जा विभाग के मंत्री एके शर्मा निरीक्षण किया है। विश्वास खंड और विवेक खंड क्षेत्रों में पहुंचकर उन्होंने लोगों की समस्याओं को समझ कर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर उतरकर नाला निर्माण और उनकी सफाई के कार्यों की जमीनी हकीकत देखी। निरीक्षण के दौरान मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बरसात के मौसम में आम जनता को जलभराव या जल निकासी से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सभी विकास कार्य तय समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बारिश के दौरान सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए, जहां कहीं भी जल निकासी में बाधा हो उसे तत्काल दूर किया जाए तथा जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। 600 मीटर लंबे नाले का निर्माण अंतिम चरण में विश्वास खंड में निर्माणाधीन 600 मीटर लंबे नाले का जायजा लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों से अपडेट लिया। अधिकारियों ने बताया कि 500 मीटर नाले का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और बचे हुए हिस्से पर काम तेजी से चल रहा है। मंत्री ने भरोसा जताया कि इस नाले के पूरी तरह तैयार होने के बाद विश्वास खंड और उसके आसपास की कॉलोनियों के निवासियों को जलभराव की समस्या से हमेशा के लिए राहत मिल जाएगी। इस दौरान मंत्री ने निर्माणाधीन शक्ति उपवन का भी निरीक्षण किया।उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि शक्ति उपवन में वृहद वृक्षारोपण कराते हुए डिस्प्ले लगाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए।भ्रमण के दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त ्गौरव कुमार एवं अपर नगर आयुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार:दोस्त की बर्थडे पार्टी में फायरिंग की तैयारी, पहले भी दर्ज हैं केस
    Next Article
    प्रयागराज में भूजल सप्ताह, संरक्षण पर सेमिनार:छात्राओं ने वर्षा जल संचयन और भूजल रिचार्ज की तकनीकें सीखीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment