Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में नहा रही युवती का पड़ोसी ने वीडियो बनाया:घर के बगल में रहता है, आरोपी के पिता पर भी अभद्रता करने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में एक युवती ने पड़ोसी पर बाथरूम में देखने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवेक खंड निवासी युवती के मुताबिक, उनके घर के बगल वाले कमरे में रहने वाला विक्रम और उसका बेटा हरकेश काफी समय से अभद्र व्यवहार कर रहे थे। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे उनकी बहन घर के बाथरूम में नहा रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी अपने कमरे की ओर से बाथरूम में देख रहा था और मोबाइल से वीडियो बना रहा था। बहन की आरोपी पर नजर पड़ते ही शोर मचा दिया। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी अपने कमरे का दरवाजा बंद कर अंदर छिप गया। पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। गोमतीनगर पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया को नया डीएम मिला:मधुसूदन हुल्गी को जनपद की कमान, दिव्या मित्तल का ट्रांसफर
    Next Article
    लखनऊ में बंद घर में मिली युवक की डेडबॉडी:घरवाले गए थे शादी में, लौटे तो कमरे से बदबू आ रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment