Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में नीम करोली तपोस्थली में घुसा पानी, स्कूल डूबे:शाहजहांपुर में 6 फीट का मगरमच्छ कॉलोनी में घुसा; यूपी के 5 शहरों में बाढ़

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के 5 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। 6 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लखनऊ में लगातार 9वें दिन गोमती का जलस्तर बढ़ रहा है। पानी नीम करोली तपोस्थली में घुस गया है। खाटू श्याम और चंद्रिका देवी मंदिर जलमग्न हो गए हैं। फैजुल्लागंज इलाके के 40 हजार मकानों में पानी भरा है। सरकारी और निजी स्कूल डूब गए हैं। गलियों से लेकर मेन रोड तक जलमग्न हैं। बाढ़ में फंसे लोगों के सामने खाने और पीने के पानी की समस्या खड़ी होने लगी है, इसलिए परिवार पलायन कर रहे हैं। सीतापुर में सरायन और कठना नदी का पानी अब भी रिहायशी इलाकों में बह रहा है। गोंडा के 10 गांव भी बाढ़ की चपेट में हैं। शाहजहांपुर में बाढ़ के पानी के साथ 6-7 फीट लंबा मगरमच्छ कॉलोनी में घुस आया, जिसे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ा। लखनऊ की ग्राउंड रिपोर्ट पढ़िए- लखनऊ में बाढ़ के बीच घरों में तड़प रहे बुजुर्ग: लोग रोते हुए बोले- पीने को पानी, निकलने को नाव नहीं ; अपने तोड़ रहे दम
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM शहबाज का इमरान समर्थकों को बातचीत का न्योता:सपोर्टर्स बोले-पूर्व पीएम की रिहाई की मांग से समझौता नहीं; लॉन्ग मार्च पेशावर से 30km दूर
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में ढाबे में भीषण आग, सिलेंडर फटने से धमाका; हाईवे पर मची अफरा-तफरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment