Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक ही फेज में होगा चुनाव, 4 मई को आएंगे नतीजे

    4 hours from now

    1

    0

    भारतीय चुनाव आयोग ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर सत्ता की जंग का बिगुल बज चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि राज्य में सुरक्षा और स्थानीय त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मतदान की तारीख तय की गई है। तमिलनाडु में इस बार चुनाव केवल एक ही चरण में पूरा किया जाएगा।वोटिंग और नतीजों का पूरा शेड्यूलचुनाव आयोग के मुताबिक, तमिलनाडु की सभी सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मतदान संपन्न होने के बाद, 4 मई को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 10 मई को खत्म हो रहा है, इसलिए उससे पहले नई सरकार का गठन जरूरी है। इसे भी पढ़ें: West Bengal Elections Date | पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी, 4 मई को आएगा फैसला, जानें आपके राज्य में कब होगा मतदानवोटरों की संख्यातमिलनाडु में इस बार कुल 5.6 करोड़ वोटर अपनी सरकार चुनेंगे। इनमें 2.7 करोड़ पुरुष और 2.8 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं, जबकि 7,617 वोटर थर्ड जेंडर के हैं। चुनाव में पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस बार राज्य के सभी 100% मतदान केंद्रों पर 'वेबकास्टिंग' यानी लाइव वीडियो निगरानी की जाएगी, ताकि गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे। इसे भी पढ़ें: Assembly Election Dates 2026 | चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदान 9 अप्रैल से शुरू होगा, बंगाल में 2 चरणों में होगा चुनाव, मतगणना 4 मई को होगीसटीक वोटर लिस्ट पर चुनाव आयोग का जोरमुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि किसी भी मजबूत लोकतंत्र के लिए सही वोटर लिस्ट होना सबसे जरूरी है। इसके लिए संविधान के नियमों के तहत वोटर लिस्ट की खास जांच की गई है, ताकि किसी भी हकदार व्यक्ति का नाम न छूटे और गलत नाम हटा दिए जाएं। उन्होंने इस काम में जुटे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सफलतापूर्वक काम पूरा करने के लिए बधाई भी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Assam Assembly Election 2026: 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग, क्या सरमा बचा पाएंगे सत्ता या गोगोई करेंगे पलटवार?
    Next Article
    सिलेंडर के लिए राजस्थान-बिहार में कई जगह जाम लगा:देशभर में सुबह से लाइनें लगीं, ₹950 वाला घरेलू गैस सिलेंडर ब्लैक में ₹3500 में मिल रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment