Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ: स्कूटी पर बैठने को लेकर विवाद:दो समुदाय आमने-सामने, भाजपा नेता ने की कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित भगत सिंह मार्केट में शनिवार देर रात एक मामूली कहासुनी ने तनाव का रूप ले लिया। स्कूटी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में दो समुदायों के युवक आमने-सामने आ गए। इस दौरान भगत सिंह मार्केट के अध्यक्ष आलोक गर्ग और उनके बेटे आकाश गर्ग के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने अभद्रता की और मारपीट का प्रयास किया। पुलिस की समय रहते हुई कार्रवाई से मामला बढ़ने से बच गया। नौचंदी थाना क्षेत्र के जय देवी नगर निवासी आलोक गर्ग भगत सिंह मार्केट के अध्यक्ष हैं। मार्केट में उनका 'आलोक गर्ग जनरल स्टोर' नाम से व्यापार भी है। शनिवार रात करीब 11:30 बजे उनका बेटा आकाश गर्ग दुकान बंद करने के लिए मार्केट पहुंचा। उसने अपनी स्कूटी दुकान के सामने खड़ी की, तभी दूसरे समुदाय के दो युवक स्कूटी पर बैठ गए। जब आकाश गर्ग ने इसका विरोध किया, तो दोनों युवकों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। शोर सुनकर आकाश के पिता आलोक गर्ग भी मौके पर पहुंच गए और युवकों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने अपने कई अन्य साथियों को भी वहां बुला लिया और देखते ही देखते दोनों पिता-पुत्र को घेर लिया। स्थिति तनावपूर्ण होने लगी और मारपीट की नौबत आ गई। हालात बिगड़ते देख आलोक गर्ग ने तुरंत सोहराब गेट चौकी प्रभारी अकरम खान को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को दौड़ाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा विवाद होने से टल गया। आलोक गर्ग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने के लिए कोतवाली पुलिस और सोहराब गेट चौकी प्रभारी की सराहना की है। उनका कहना है कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो मामला और अधिक बढ़ सकता था। रविवार को घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा भी भगत सिंह मार्केट पहुंचे और पीड़ित पक्ष से मुलाकात की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आलोक गर्ग से कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिलवाया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बार काउंसिल चुनाव का मतदान संपन्न:लखनऊ हाई कोर्ट बेंच में पांच दिन में वकीलों ने बढ़-चढ़कर डाले वोट; अब मतगणना का इंतजार
    Next Article
    कानपुर में कांग्रेस का होली मिलन:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गैस की किल्लत का सरकार संज्ञान ले, ब्लैक मार्केटिंग रोके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment