Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में नर्सिंग छात्र की संदिग्ध हालात में मौत:पिता बोले- इकलौता बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता, हॉस्टल में लटकता मिला था शव

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बीकेटी इलाके में 18 फरवरी, बुधवार को नर्सिंग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 25 वर्षीय अमरेश कुमार वर्मा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अमरेश कुमार वर्मा पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी सीतापुर के रूप में हुई है। वह बीकेटी में मामा पैराडाइस के पीछे यशोदा पॉली क्लिनिक हॉस्पिटल के पास एक हॉस्टल में रह रहा था। अमरेश ने GCRG कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई की थी। बलरामपुर अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा था। परिजनों के अनुसार वह बीएससी नर्सिंग का छात्र था और तीन साल पहले कॉलेज में दाखिला लिया था। परिवार से छिपकर चलाता था रैपिडो अमरेश परिवार से छिपकर रैपिडो बाइक चलाता था। करीब एक साल पहले वह घर से मोटरसाइकिल लेकर आया था। उसने परिजनों से कहा था कि कॉलेज और हॉस्पिटल दूर होने के कारण उसे बाइक की जरूरत है। पिता बोला- आत्महत्या नहीं है पिता नरेंद्र कुमार ने बेटे की मौत पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अमरेश इकलौता बेटा था। अक्सर घर पर खुशी-खुशी बात करता था। उसकी बॉडी देखकर ऐसा नहीं लग रहा कि उसने आत्महत्या की है। कभी किसी बात को लेकर परेशान नहीं था। परिवार में मां गीता देवी है। बीकेटी पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विकलांग पिता को गोद में उठाकर इलाज कराने पहुंचा बेटा:मेरठ मेडिकल में मरीज को व्हीलचेयर देने से किया मना- कर्मचारी बोले खुद करो व्यवस्था
    Next Article
    लखनऊ विकास प्राधिकरण में जनता अदालत का आयोजन:रजिस्ट्री के लिए 6 महीने से भटक रहा फरियादी; अफसरों दिया जल्द समाधान का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment