Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विकास प्राधिकरण में जनता अदालत का आयोजन:रजिस्ट्री के लिए 6 महीने से भटक रहा फरियादी; अफसरों दिया जल्द समाधान का आश्वासन

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण में आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जनता अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता अदालत में पहुंचे अमन प्रजापति ने बताया कि वह पिछले छह महीनों से रजिस्ट्री के लिए एलडीए के चक्कर काट रहे हैं। उनका आरोप है कि बाबू हर बार सिर्फ आश्वासन देकर उन्हें वापस कर देते हैं, लेकिन अब तक रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी नहीं कराई गई। अमन के अनुसार, तेलीबाग के रजनी खंड में उनकी मां अलका के नाम से प्लॉट आवंटित किया गया था। प्लॉट की पूरी धनराशि जमा कर दी गई है, इसके बावजूद रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की। जनता अदालत में मौजूद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शाखा से रिपोर्ट तलब की और जल्द निस्तारण का भरोसा दिया। एलडीए प्रशासन का कहना है कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ऐसे आयोजन आगे भी किए जाते रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में नर्सिंग छात्र की संदिग्ध हालात में मौत:पिता बोले- इकलौता बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता, हॉस्टल में लटकता मिला था शव
    Next Article
    गन्ना तौल न होने से किसान परेशान:शाहपुर बाणगंगा में एक सप्ताह से तौल बंद, जर्जर लाइनें और अतिक्रमण बाधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment