Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ऑटो से घर आ रही महिला लापता:चारबाग से PGI के लिए बैठी थी, उसके बाद फोन हुआ बंद

    7 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में शाहजहांपुर से आ रही महिला रास्ते में लापता हो गई। आखिरी बार उसने पति को फोन कर बताया था कि वह चारबाग से पीजीआई के लिए ऑटो में बैठ चुकी है। इसके कुछ देर बाद ही उसका मोबाइल बंद हो गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी है। पति अर्पित कन्नौजिया ने हुसैनगंज थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी लवली 8 अप्रैल को खुटार (शाहजहांपुर) से लखनऊ स्थित उनके घर श्री कृष्णा विहार कॉलोनी आ रही थी। दोपहर करीब 1:20 बजे उसने फोन पर बताया कि वह चारबाग से पीजीआई के लिए ऑटो में बैठ गई है। डालीगंज में उतरी, फिर लिया दूसरा ऑटो परिजनों के मुताबिक, महिला को पहले डालीगंज में उतारा गया था। वहां से वह चारबाग पहुंची और फिर पीजीआई जाने के लिए दूसरा ऑटो लिया। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। काफी देर तक महिला के घर नहीं पहुंचने और फोन बंद मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद पति ने हुसैनगंज थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में दलित युवक से मारपीट:थप्पड़ और घूंसे मारे, घटना सीसीटीवी में हुई कैद; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    सोनभद्र में गेहूं खरीद केंद्रों पर बोरे की कमी:किसानों ने जिलाधिकारी को प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद के नाम ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment