Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में गेहूं खरीद केंद्रों पर बोरे की कमी:किसानों ने जिलाधिकारी को प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद के नाम ज्ञापन सौंपा

    5 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र जिले में गेहूं खरीद केंद्रों पर बोरों की भारी कमी के कारण किसानों की फसल खरीद प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित हो गई है। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि शासन ने 1 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू करने का आदेश दिया था, लेकिन कई केंद्रों पर बोरे उपलब्ध नहीं हैं, जिससे खरीद प्रक्रिया ठप पड़ी है। किसानों ने आरोप लगाया कि आवश्यक संसाधनों की अनुपलब्धता गंभीर लापरवाही है। बोरे न होने के कारण गेहूं की खरीद बंद है, जिससे किसान अपनी उपज बेचने के लिए भटकने को मजबूर हैं। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रदेश संयोजक चंद्रभूषण पांडेय ने बताया कि मौजूदा हालात में किसान अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए मजबूरी में गेहूं को खुले बाजार में औने-पौने दामों पर बेच रहे हैं। इससे उन्हें उनकी मेहनत और लागत का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पांडेय ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए शासन की मंशा के अनुरूप क्रय केंद्रों पर तत्काल बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। उनका उद्देश्य है कि गेहूं की खरीद सुचारु रूप से शुरू हो सके और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान प्रभाशंकर मिश्रा, विजेंद्र सिंह, बंटी, कमला प्रसाद, संतोष यादव, रंगनाथ मिश्रा, आलोक, रामसेवक सिंह, सत्यदेव, निलोकनाथ, विजय मौर्य, बृजभूषण मिश्रा सहित कई किसान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ऑटो से घर आ रही महिला लापता:चारबाग से PGI के लिए बैठी थी, उसके बाद फोन हुआ बंद
    Next Article
    अयोध्या: सोहावल के तीन गांव पक्की सड़क से जुड़ेंगे:2.38 करोड़ से परानापुर-लहरापुर सड़क भी होगी पिच, शासन ने दी मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment