Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पंचायत सचिव के डांस का Video:जांच के आदेश, बोले- तोड़-मरोड़कर किया गया वायरल; ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग उठाई

    2 hours ago

    1

    0

    राजधानी के माल विकासखंड में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में बैकग्राउंड में 'जिंदगी इम्तिहान लेती है, और लोगों की जान लेती है...' गाना बज रहा है, जबकि पंचायत सचिव संगीत की धुन पर झूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने इसे सरकारी कर्मचारी के पद की गरिमा के विपरीत बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। चार ग्राम पंचायतों का है जिम्मा जानकारी के मुताबिक, सदगुरु प्रसाद पिछले तीन वर्षों से माल विकासखंड में तैनात हैं। वर्तमान में उनके पास नबीपनाह, आंट, सैदापुर और हसनापुर ग्राम पंचायतों का प्रभार है। इससे पहले सद्गुरु प्रसाद 7 साल तक की मलिहाबाद में तैनात रहे। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, लेकिन उस समय कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण बोले- सेवा आचरण की भी हो जांच कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाया कि पंचायत सचिव निजी और सांस्कृतिक आयोजनों में अक्सर नृत्य-संगीत करते नजर आते हैं। उनका यह भी कहना है कि सचिव लंबे समय से एक ही विकासखंड में तैनात हैं, इसलिए उनके कार्यकाल और सेवा आचरण की भी जांच होनी चाहिए। पंचायत सचिव ने दी सफाई पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद ने कहा कि उन्हें स्वयं नहीं पता कि वायरल वीडियो कब और कहां का है। उनके मुताबिक, वीडियो को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। उन्होंने दावा किया कि यह वर्ष 2022 या 2023 का पुराना वीडियो हो सकता है। जांच के बाद होगी कार्रवाई एडीओ पंचायत सुनील सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया वीडियो पुराना प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, माल की बीडीओ सर्जना शुक्ला ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। यदि जांच में सेवा आचरण के उल्लंघन या किसी अनियमितता की पुष्टि होती है तो संबंधित पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    8वीं की छात्रा से अशोभनीय चैट का शिक्षक पर आरोप:रुदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर का मामला; मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप, BSA ने बनाई जांच कमेटी
    Next Article
    ऊंज पुलिस ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार:सड़क दुर्घटना के बाद घायल का फोन चुराकर हुआ था फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment