Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऊंज पुलिस ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार:सड़क दुर्घटना के बाद घायल का फोन चुराकर हुआ था फरार

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊंज थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति का मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का VIVO मोबाइल फोन बरामद किया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल और क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा के पर्यवेक्षण में की गई। स्कूटी में टक्कर मारने के बाद मोबाइल लेकर फरार हुए थे आरोपी पुलिस के अनुसार, घटना 31 मई 2026 की है। वादी ने तहरीर देकर बताया था कि एक अज्ञात XUV-300 चालक ने लापरवाही से उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद चालक और उसके साथियों ने उसका मोबाइल फोन उठा लिया, अभद्रता की और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना ऊंज में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वाहन और चालक की तलाश में जुटी थी पुलिस मामले की विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र बौद्ध अपनी टीम के साथ घटना में प्रयुक्त XUV-300 (UP73 AK 5190) और उसके चालक की तलाश कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कबूला जुर्म, बरामद हुआ चोरी का मोबाइल पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 31 मई को कैमूर (बिहार) से अपनी XUV गाड़ी से घर लौट रहा था। ऊँज थाना क्षेत्र में उसकी गाड़ी से एक स्कूटी सवार व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद उसने घायल व्यक्ति का VIVO मोबाइल फोन उठा लिया और अपने पास रख लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। बरामदगी के बाद उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पंचायत सचिव के डांस का Video:जांच के आदेश, बोले- तोड़-मरोड़कर किया गया वायरल; ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग उठाई
    Next Article
    नोएडा की सोसाइटी में घरेलू सहायिका फंदे पर लटकी:सर्वेंट रूम में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment