Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पुलिस चौकी से वायरलेस सेट चोरी:ट्रैफिक हेड कांस्टेबल ने दर्ज कराया केस, सीसीटीवी में कैद हुआ युवक

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मुंशी पुलिया स्थित पुलिस चौकी से वायरलेस सेट चोरी हो गया। सिपाही ड्यूटी के दौरान वायरलेस सेट रखकर गया था। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने पार कर दिया। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल महताब सागर ने बताया रविवार को उनकी ड्यूटी मुंशी पुलिया चौराहे पर लगी थी। ड्यूटी के दौरान उनका वायरलेस सेट डिस्चार्ज हो गया। जिसे उन्होंने पास स्थित ट्रैफिक पुलिस बूथ में रख दिया और चौराहे पर लगे जाम को हटवाने में लग गए। इस दौरान रविवार रात करीब 8 बजकर 16 मिनट पर काली टी-शर्ट पहने एक युवक बूथ में घुसा और वायरलेस सेट चोरी कर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब महताब सागर बूथ में पहुंचे तो वायरलेस सेट गायब मिला। इसके बाद उन्होंने मुंशी पुलिया चौकी पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें चोरी की पूरी वारदात कैद मिली। इंस्पेक्टर गाज़ीपुर राजेश मौर्य ने बताया मुकदमा दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस युवक की पहचान में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी में शराब के लिए पैसे मांगने पर मारपीट:पीलीभीत में पिता-पुत्र को पीटा, बेटे की हालत गंभीर; FIR
    Next Article
    यूपी बार काउंसिल चुनाव- आखिरी दिन 82% मतदान:लखनऊ हाईकोर्ट में 5 दिन डाले वोट, 333 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटी में बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment